वायरल न्यूज़

Video: फिजिक्स के पेपर में पाकिस्तानी छात्र लिखकर आया था ऐसी चीज, पढ़कर टीचर के उड़ गए होश

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 1, 2023, 02:42 PM IST

Song in Physics Paper: टीचर ने बताया कि वह पाकिस्तान के कराची बोर्ड का फिजिक्स का पेपर चेक कर रहे हैं। तभी उनके सामने एक अनोखे छात्र की कॉपी आती है। इस कॉपी में जो लिखा था, उसे पढ़कर टीचर उछल जाते हैं।

Image

फिजिक्स का पेपर (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान के कराची बोर्ड के फिजिक्स का पेपर
  • छात्र ने लिख दिया था बॉलीवुड गाना
  • गाने के साथ ही छात्र ने लिखी गाने की म्यूजिक

Song in Physics Paper: अगर आप कभी परीक्षा देने गए हों तो जरूरी नहीं कि आपको हर सवाल का जवाब आता ही होगा। अगर आपको किसी सवाल का जवाब नहीं आता रहा होगा तो आपने पेपर खाली छोड़ दिया होगा। दूसरी तरफ पाकिस्तान के एक छात्र ने फिजिक्स के पेपर में कुछ ऐसी चीजें लिख दीं, जिसे पढ़कर टीचर के होश उड़ गए। टीचर ने पेपर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें पता चल रहा है कि फिजिक्स के पेपर को छात्र ने गाने से भर दिया।

छात्र ने पेपर में लिख दिया गाना

छात्र का पेपर देख टीचर हिल गए। टीचर ने बताया कि वह पाकिस्तान के कराची बोर्ड का फिजिक्स का पेपर चेक कर रहे हैं। टीचर फर्स्ट ईयर की आंसर सीट चेक कर रहे थे। तभी उनके सामने एक अनोखे छात्र की कॉपी आती है। इस कॉपी में जो लिखा था, उसे पढ़कर टीचर उछल जाते हैं। दरअसल, छात्र ने सवाल के जवाब में बॉलीवुड गाना लिका हुआ था। छात्र ने न सिर्फ पूरा का पूरा गाना लिखा था, बल्कि मजेदार बात यह है कि उसने गाने की म्यूजिक भी लिखी थी। देखें वीडियो-

टीचर ने बकायदा इस बात का जिक्र किया कि छात्र ने गाने की म्यूजिक भी लिख डाली। वीडियो में टीचर कहते सुने जा सकते हैं कि छात्र समझते हैं कि मूल्यांकन कर रहा टीचर अंधा होगा। वह कुछ भी चेक करके नंबर दे देगा। टीचर ने इसके आगे पढ़कर सुनाया कि छात्र ने लिखा था, ‘बड़ा खतरनाक पेपर दिया है। भाई लोग कसम से दिल दुखता है मेरी जान, मैंने तुझे देखा हंसते हुए गालों मे, बेबस ख्यालों में। नदियों में नालों में. सालन के प्यालों में।’ इस मजेदार वीडियो को videonation.teb नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article