वायरल न्यूज़

Viral Video: बच्ची ने लगाया बॉक्सिंग का ऐसा पंच, अधमरा पड़ गया शख्स, दांव देख पसीने छूट जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 14, 2023, 04:01 PM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची एक शख्स के साथ बॉक्सिंग करती नजर आ रही है। इस दौरान बच्ची ने ऐसा पंच लगाया कि शख्स भी अधमरा पड़ गया।

Image

बॉक्सिंग करती हुई बच्ची का वीडियो वायरल (Image Credit : bjjcalisthenics/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्ची ने शख्स के साथ की बॉक्सिंग
  • बॉक्सिंग के दांव से किया शख्स को अधमरा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Viral Video Of Girl Boxing: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर रोज सैकड़ों-हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कई ऐसे वीडियोज (Viral Video) होते हैं, जो लोगों को काफी पसंद आते हैं। ऐसे में एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और वीडियो को काफी शेयर भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक बच्ची को बॉक्सिंग करते हुए दिखाया गया है। ये छोटी बच्ची एक शख्स के साथ बॉक्सिंग करती नजर आ रही है। इस दौरान किए गए बच्ची के पंच को देखने के बाद आप भी उसके दीवाने हो जाएंगे। बच्ची का पंच इतना जबरदस्त है कि उसने शख्स को ही अधमरा कर दिया। ये वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

बॉक्सिंग करती हुई बच्ची का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि इस बच्ची की तरह हर शख्स को अपने बच्चों को ट्रेंड करना चाहिए। इस वीडियो पर अब तक काफी लाइक्स मिल चुके हैं और काफी बार इसे शेयर भी किया गया है। बता दें, इस वीडियो को 'bjjcalisthenics' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article