सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरतअंगेज वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग सोचने पर मजबूर हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक संकरी गली में DJ सिस्टम इतनी हाई बेस पर बजाया गया कि गली में बना एक चबूतरा उस आवाज के कंपन से टूट गया। इस वीडियो को देखने के बाद आप इस बात का अंदाजा लगा ही सकते हैं कि ये तेज आवाज इंसानों के कान के लिए कितना खतरनाक है।
DJ की तेज आवाज से टूटा चबूतरा
वीडियो में आप दख सकते हैं कि एक संकरी गली में DJ सिस्टम लगा हुआ है और ऑपरेटर बिना किसी परवाह के एक्सट्रीम हाई बेस और वॉल्यूम पर गाना बजा रहा है। शुरुआत में तो सब मस्ती में नाच-गा रहे थे, लेकिन जैसे-जैसे बीट्स तेज हुए, वाइब्रेशन इतनी जोरदार हो गई कि गली के किनारे बना एक पक्के चबूतरे में दरारें आने लगीं। कुछ ही सेकंड्स में चबूतरा का एक हिस्सा पूरी तरह टूटकर नीचे गिर गया। इस घटना का वीडियो पास में खड़े एक व्यक्ति ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो कब और कहां का है इस बारे में कोई जानकारी तो नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो चारों तरफ धड़ल्ले से शेयर की जा रही है।
सोशल मीडिया पर रिएक्शन
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @yuva_aas नाम के यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वायरल वीडियो पर एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "ये DJ नहीं, भूकंप मशीन है।"
दूसरे ने लिखा, "हाई बेस पर बैन लगाओ, नहीं तो ये घर-मकान सब तोड़ डालेंगे।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
