वायरल न्यूज़

Video: मैम के सवाल पर बच्चे ने लिख दिया गजब का जवाब, वायरल हुई छात्र की कॉपी

सोशल मीडिया पर एक छात्र की कॉपी वायरल हो रही है। जिसमें उससे यह सवाल पूछा गया था कि जानवरों की संख्या क्यों घट रही है? इस पर बच्चे ने ऐसा मासूम जवाब दिया कि टीचर की हंसी छूट गई।

Image

बच्चे की कॉपी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। (Instagram/@vishnupriyamandal)

बच्चों की दुनिया बड़ी ही मासूम होती है। वे किसी भी चीज को अपनी समझ के हिसाब से देखते और समझते हैं। यही वजह है कि कई बार उनके सवाल और जवाब इतने मजेदार होते हैं कि उसे पढ़ने-सुनने के बाद बड़े लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते। सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक बच्चे की कॉपी का ऐसा ही जवाब वायरल हो रहा है, जिसे पढ़कर लोग खूब मजे ले रहे हैं।

क्यों घट रही है जानवरों की संख्या?

दरअसल, एक स्कूल में बच्चे से पर्यावरण से जुड़ा सवाल पूछा गया। सवाल था कि जंगलों में जानवरों की संख्या आखिर कम क्यों होती जा रही है? यह ऐसा सवाल है जिसका जवाब आमतौर पर बच्चे पेड़ों की कटाई, शिकार, प्रदूषण या जानवरों के रहने की जगह खत्म होने जैसे कारणों से देते हैं लेकिन इस बच्चे ने सवाल का जो जवाब लिखा, उसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

‘जानवर किडनैप होकर जू जा रहे हैं’

बच्चे ने सवाल का जवाब देते हुए अपनी कॉपी में लिखा कि, "पेड़-पौधे लगातार काटे जा रहे हैं और जानवर किडनैप होकर जू यानी चिड़ियाघर में जा रहे हैं, इसलिए जंगलों में उनकी संख्या कम होती जा रही है।" बच्चे का जवाब भले ही मासूम था, लेकिन उसका जवाब पढ़ने के बाद शायद ही कोई भी अपनी हंसी रोक पाता। खासकर ‘जानवर किडनैप हो रहे हैं’ वाले इस जवाब ने तो सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा। बच्चे को शायद ऐसा लगता है कि जंगल से जानवरों को पकड़कर चिड़ियाघर में ले जाना किसी किडनैपिंग से कम नहीं है। उसने अपनी समझ के हिसाब से जो देखा और सुना, उसे जोड़कर यह जवाब लिख दिया।

7 दिन से स्कूल नहीं आया था बच्चा

इस वायरल पोस्ट की एक और मजेदार बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि जब टीचर ने बच्चे से उसके जवाब को लेकर पूछा, तो उसने अपनी गैरहाजिरी का भी जिक्र कर दिया। उसने बताया कि वह सात दिन से स्कूल नहीं आया था। बच्चे की यह मासूम बात सुनकर माहौल और भी मजेदार हो गया।

लोगों ने वीडियो पर जमकर बरसाया अपना प्यार

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @vishnupriyamandal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। इस वीडियो (Video) के पूरे किस्से को देखकर लोग अपने बचपन के दिनों को याद करने लगे हैं। जहां कई यूजर्स ने कहा कि बच्चों के जवाब कभी-कभी किताबों से ज्यादा मजेदार होते हैं। किसी ने कहा कि बच्चे ने अपनी तरफ से पूरी लॉजिक लगाई है, जबकि किसी को ‘किडनैप’ वाला जवाब सबसे ज्यादा पसंद आया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article