वायरल न्यूज़

Viral Video: स्कूल बस निकलते ही धड़ाम से गिरी पानी की टंकी, कैमरे में कैद हुआ यह खौफनाक मंजर

स्कूल बस के गुजरने के कुछ सेकंड बाद अचानक पानी की टंकी धड़ाम से गिर गई। जिससे बच्चों की जान बाल-बाल बची और एक बड़ा हादसा टलते हुए नजर आया। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

स्कूल बस के निकलते ही पानी की टंकी धड़ाम से गिर गई। (X/@rahul225234)

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में एक स्कूल बस सड़क से गुजरती दिखाई देती है और बस के कुछ ही सेकंड बाद पीछे मौजूद एक ऊंची पानी की टंकी अचानक जमीन पर गिर जाती है। गनीमत रही कि टंकी बस के ऊपर नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

स्कूल बस निकलते ही धड़ाम से गिरी पानी की टंकी, बाल-बाल बचे बच्चे

वायरल वीडियो (Viral Video) की शुरुआत में सड़क पर एक पीली स्कूल बस दिखाई देती है। बताया जा रहा है कि बस में बच्चे सवार थे। आसपास कुछ लोग और बाइक सवार भी नजर आ रहे हैं। सब कुछ सामान्य चल रहा होता है, तभी पीछे खड़ी एक ऊंची पानी की टंकी अचानक झुकने लगती है। कुछ ही पलों में टंकी पूरी तरह से असंतुलित हो जाती है और तेज आवाज के साथ धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ती है। टंकी के गिरते ही वहां धूल का गुबार उठ जाता है। आसपास मौजूद लोग भी इस घटना को देखकर हैरान रह जाते हैं और कुछ लोग मौके की तरफ दौड़ते दिखाई देते हैं।

14 सेकंड का Video देख कांप उठेंगे आप

सबसे डराने वाली बात यह है कि स्कूल बस कुछ सेकंड पहले ही उस जगह से निकली थी। अगर बस थोड़ी देर वहां रुक जाती या टंकी कुछ पल पहले गिर जाती तो बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती थी। यही वजह है कि वीडियो (Video) देखने वाले कई लोग इसे किस्मत का मामला बता रहे हैं। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @rahul225234 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में भी इसी बात की ओर ध्यान दिलाया गया है कि स्कूल बस के वहां से निकलने के तुरंत बाद पानी की टंकी गिर गई। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग प्रशासन और संबंधित विभाग पर सवाल उठा रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article