चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के पास 20 जुलाई को वायरल हुए कुछ वीडियो पहुंचे थे जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ये वीडियो 17 जुलाई के हैं और चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म और चोरी के मामले में सजा काटने के बाद पैरोल पर बाहर आए POSCO एक्ट के आरोपी के स्वागत में ये जश्न उस दोषी के दोस्तों के द्वारा निकाला गया।
वायरल हुए वीडियो में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ती देख चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने इसके बाद कार्यवाही करते हुए 8 वाहन चालकों के चालान किए हैं और अन्य वाहनों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
जिस दोषी को पैरोल मिलने के बाद सड़कों पर ये हुड़दंग मचाया गया उस युवक पर चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में कई केस दर्ज हैं। ये वीडियो 17 जुलाई को पैरोल पर बाहर आए दोषी के स्वागत के दौरान बनाए गए थे, जिनके कुछ वायरल वीडियोज और सीसीटीवी चंडीगढ़ पुलिस को मिले और उसके बाद ये कार्यवाही की गई है।
