वायरल न्यूज़

Viral Video: बैंक कर्मी को ग्राहक ने जमकर पीटा, जरूरी दस्तावेज मांगने पर लगा दी थप्पड़ों की झड़ी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 5, 2023, 02:58 PM IST

gujrat Bank viral video: गुजरात के नडियाद में बैंक ऑफ इंडिया की घटना बैंक में कार्यरत एक कर्मचारी पर हमला करने का मामला सामने आय़ा है, ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

Bank employee beating video: गुजरात के नडियाद में बैंक ऑफ इंडिया के एक कर्मचारी की पिटाई का वीडियो सामने आया है जहां एक बैंक कस्टमर ने बैंक ऑफ इंडिया की नडियाद शाखा में एक कर्मचारी को पीट दिया ये घटना नडियाद शाखा में लगे CCTV में कैद हो गई, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।

बताते हैं कि समर्थ रावजी ब्रह्मभट्ट नाम के शख्स ने बैंक में जाकर बैंक कर्मचारी से मारपीट की है और ये पूरी घटना बैंक के सीसीटीवी में कैद हो गई। बैंक के कर्मचारी से मकान और पॉलिसी के कागजात को लेकर हुई बातचीत उग्र हुई उसके बाद उस शख्स ने बैंक कर्मचारी से मारपीट की। बताते हैं कि लोन से जुड़े कुछ जरूरी दस्तावेज मांगने पर कस्टमर ने बैंक कर्मी के साथ मारपीट की इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है।

थप्पड़ों से हमला करना शुरू कर दिया

CCTV में दिख रहा है कि एक शख्स बैंक के अंदर पहुंचा था इसी दौरान वो बैंक के अंदर बैठे कर्मचारी के पास गया और बिना कुछ बोले उस पर थप्पड़ों से हमला करना शुरू कर दिया। बैंक कर्मचारी कुछ समझ पाता, तब तक उस शख्स ने थप्पड़ मारना जारी रखा।

पीड़ित कर्मचारी अनुसूचित जाति का था

इस घटना के दौरान वहां मौजूद दूसरे कर्मी भी आ गए जिसके बाद उन्होंने बीच-बचाव की कोशिश की वहीं नडियाद पुलिस स्टेशन में अत्याचार अधिनियम के तहत एक शिकायत दर्ज की गई है, बताते हैं कि पीड़ित कर्मचारी अनुसूचित जाति का था, पुलिस में एससी-एसटी (अत्याचार निवारण अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article