वायरल न्यूज़

Video: परेशान थी इसलिए भारतीय रेस्टोरेंट पहुंची विदेशी लड़की, स्टाफ ने किया ऐसे ट्रीट कि मूड हो गया चकाचक

राजस्थान के जयपुर घूमने आई एक लड़की ने अपने शानदार अनुभवों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बताया कि उसका दिन बहुत ही खराब था और वह दुखी थी लेकिन जब वह एक रेस्टोरेंट पहुंची तो वहां के स्टाफ के रवैये ने उनके दिन को अच्छा बना दिया और उनके मूड को भी अच्छा कर दिया।

Image

लड़की ने अपने अनुभवों को किया शेयर (Instagram/@klauditravels)

भारत घूमने आई एक विदेशी लड़की ने एक भारतीय रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद अपने अनुभवों को साझा करते हुए एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उसने रेस्टोरेंट स्टाफ की जमकर तारीफ की और बताया कि कैसे उन्होंने उसके खराब मूड को एक खुशनुमा दिन में बदल दिया।

लड़की खाने के लिए पहुंची भारतीय रेस्टोरेंट

वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मैं आज बहुत ही परेशान और दुखी थी इसलिए मैं एक भारतीय रेस्टोरेंट गई और मैंने अपनी मां को वीडियो कॉल किया। इसी दौरान एक बहुत ही प्यारा सा पल देखने को मिला। जब मैं अपनी मां के साथ फोन पर बात कर रही थी, तब रेस्टोरेंट के कुछ कर्मचारी मेरे पास आए और मेरे फोन में देखने लगे।

ये भी पढ़ें:

रेस्टोरेंट के लोगों ने लड़की की मां से की बातचीत

मेरी मां के पास एक तोता है, तो वे उस तोते को ध्यान से देख रहे थे और एक-एक कर वे मेरी मां से हाय-हैलो भी कर रहे थे। उन्होंने मेरी मां से बात भी की और उन्हें कहा कि आपकी बेटी बहुत बहादुर है। हमलोग बहुत खुश हैं कि वे हमारे यहां खाना खाने आई हैं। ऐसे में मेरी मां ने भी उनसे कहा कि वे उनकी बेटी का ख्याल रखें। इस पर रेस्टोरेंट के स्टाफ ने कहा कि वे बिल्कुल उनका ख्याल रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आप दोनों मां-बेटी देखने में बिल्कुल एक जैसी लगती हैं। पूरी बातचीत बेहद ही शानदार रही और ये सब देखकर मैं सोच रही थी कि काश में इन सभी चीजों को अपने फोन में रिकॉर्ड कर पाती लेकिन मुझे मौका नहीं मिला। मुझे यह अनुभव हमेशा याद रहेगा।

राजस्थान के जयपुर घूमने आई थी लड़की

वीडियो में दिख रही लड़की का नाम क्लाउडिया फ्लैंटा है। क्लाउडिया एक ट्रैवल इंफ्लुएंसर हैं और वे इस वक्त राजस्थान के जयपुर घूमने आई थीं। इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट @klauditravels से शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। लड़की के इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया और उसे जयपुर में घूमने लायक कई जगहों का नाम बताया। वहीं, कई लोगों ने लड़की को कई तरह की चेतावनी भी दी। जैसे इतनी रात को ना घूमा करें। अपनी लोकेशन को कभी भी अपने वीडियो में ना शेयर करें और अजनबियों पर ज्यादा भरोसा ना करें।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article