वायरल न्यूज़

Viral Video: भैंसे के आतंक से सड़क पर मचा त्राहिमाम, राहगीरों को उठा-उठाकर खूब पटका

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक भैंसा सड़क पर लोगों को दौड़ा-दौड़कर मार रहा है। साथ ही वह आस-पास की दुकानों में घुसकर खूब उत्पात मचा रहा है।

Image

भैंस ने खूब मचाया उत्पात (X/@gharkekalesh)

सड़क पर आवारा जानवरों के आतंक का वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है। जहां देखा जाता है कि कोई जानवर सड़क पर इतना उत्पात मचाता है कि उसके आतंक से जान-माल की भी हानि हो जाती है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों फिर से जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक भैंसा सड़क पर खूब उत्पात मचा रहा है। भैंसा आते-जाते राहगीरों को उठा-उठाकर पटक रहा है और आस-पास की दुकानों में घुसकर उत्पात मचा रहा है।

भैंसे ने राहगीरों को खूब पटक-पटक मारा

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भैंसा बीच रास्ते सड़क पर खड़ा है और वह सरेआम छूट्टा घूम रहा है। साथ ही वह राह चलते लोगों को भी उठा-उठाकर पटक रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक स्कूटी सवार शख्स वह वह भैंसा स्कूटी समेत उठाकर पटक देता है और उसे नीचे गिराकर रौंदने लगता है। अगले ही पल वह उस रास्ते से आते-जाते लोगों को मारने के लिए दौड़ा लेता है।

ये भी पढ़ें:

भैंसे ने खूब मचाया उत्पात

आगे वीडियो में उस भैंसे को एक दुकान में घुसकर उत्पात मचाते हुए देखा जा सकता है। दुकान में त्राहिमाम मचाने के बाद भैंसा दुकान से बाहर निकलकर लोगों के पीछे पड़ जाता है और वह उन्हें मारने की कोशिश करता है। वीडियो के अंत में दो लोगों को उस भैंसे और एक और भैंस को पकड़ कर ले जाते हुए देखा जा सकता है।

कहां का है यह वीडियो?

यह वायरल वीडियो महाराष्ट्र के नाला सोपारा ईस्ट का बताया जा रहा है। जिसे सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। वहीं, कई लोगों ने इन हालात पर चिंता जाहिर की है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article