वायरल न्यूज़

Video: रिंग लेकर पुलिसवाली को प्रपोज करने पहुंचा बच्चा, क्यूट मोमेंट ने जीता पूरे पुलिस थाने का दिल

महिला अफसर को प्रपोज करने हाथ में रिंग लिए बच्चा पुलिस थाने पहुंच गया। जिसे देख पूरा पुलिस स्टेशन ठहाकों से गूंज उठा और उस महिला अफसर ने बच्चे के प्रपोजल पर अपनी हामी भी भर दी।

Image

महिला अफसर को रिंग देकर प्रपोज करता बच्चा (X/@TheFigen_)

कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भी देखने को मिलते हैं, जो सीधे लोगों के दिल को छू जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक छोटा सा बच्चा रिंग लेकर सीधे पुलिस स्टेशन एक पुलिस वाली को प्रपोज करने पहुंच जाता है। इस क्यूट से मोमेंट ने पूरे पुलिस थाने का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया यूजर्स को भी यह वीडियो खूब पसंद आया।

सूट-बूट पहने रिंग लेकर महिला अफसर को प्रपोज करने पहुंचा बच्चा

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा सूट-बूट पहनकर अपने हाथ में रिंग लिए पुलिस स्टेशन पहुंचा हुआ है। उसने उस रिंग को अपने पीछे छुपाकर रखा है और वह सीधे एक महिला अफसर के सामने जाकर खड़ा हो जाता है। जब महिला अफसर उससे पूछती है कि तुम पुलिस स्टेशन क्यों आए हो? इस पर वह बच्चा अपने हाथ में लिए उस रिंग को आगे बढ़ाते हुए उसे प्रपोज कर देता है और उस महिला अफसर से पूछता है कि क्या आप मुझसे शादी करोगी?

ये भी पढ़ें:

महिला अफसर ने प्रपोजल पर भरी हामी

बच्चे एक इस प्रपोजल से महिला अफसर खुशी के मारे ठहाके लगाने लगती है और वह हंसते-हंसते बच्चे को हां बोल देती है। इसके बाद वह उस बच्चे को प्यार से गले लगा लेती है। यह खुशनुमा माहौल देखकर पूरा पुलिस स्टेशन हंसी-ठहाकों की गूंज से गूंजने लगता है और लोग इस पल को अपने कैमरे में रिकॉर्ड करने लगते हैं।

वीडियो पर लोगों ने जमकर लुटाया अपना प्यार

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 12 लाख लोगों ने देखा और 14 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि, "यह छोटा बच्चा पूरे सूट-बूट में, हाथ में अंगूठी का डिब्बा लिए पुलिस स्टेशन पहुँचा और उस महिला अफसर को प्रपोज किया जिसने कभी उसकी मदद की थी। उसके रिएक्शन से पूरा कमरा गूंज उठा।" इस वायरल वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर खूब अपना प्यार लुटाया है। जहां लोगों ने बच्चे की मासूमियत और महिला पुलिस अफसर की नेकदिली की जमकर तारीफ की है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article