वायरल न्यूज़

Video: अब हार्ट अटैक से दुल्हन की मौत, जयमाला के दौरान स्टेज पर गिरी और मातम में बदल गई खुशियांं

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 4, 2022, 01:52 PM IST

Dulhan Heart Attack Video: जयमाला से पहले भी एक बार दुल्हन की तबियत बिगड़ी थी, लेकिन डॉक्टर ने ब्लड प्रेशर लो बताया था। इसके बाद दुल्हन ठीक हो गई थी। वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है कि दुल्हन ठीक नहीं लग रही है। भले ही वह दूल्हे को जयमाला पहना रही है, लेकिन उसकी तबियत सही दिखाई नहीं दे रही है।

Image

दुल्हन हार्ट अटैक (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ से सामने आया हैरान करने वाला मामला
  • जयमाला के दौरान दुल्हन को आया हार्ट अटैक
  • स्टेज पर ही चक्कर खाकर गिर गई दुल्हन

Dulhan Heart Attack Video: शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब दुल्हन की स्टेज पर ही हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गयी। दुल्हन की लाइव मौत देखकर बारातियों एवं घरातियों के होश उड़ गये। घटना लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र से सामने आई है। इस घटना के बाद दुल्हन के परिजनोंं के आंसू रुक नहीं रहे हैं। वहीं दूल्हे के परिवार वाले भी अचानक दुल्हन की मौत से हैरान हैं। जयमाला से पहले भी एक बार दुल्हन की तबियत बिगड़ी थी, लेकिन डॉक्टर ने ब्लड प्रेशर लो बताया था। इसके बाद दुल्हन ठीक हो गई थी। हालांकि, जयमाला के दौरान उसको हार्ट अटैक आया और वह स्टेज पर ही चक्कर खाकर गिर पड़ी।

दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत

सोशल मीडिया पर जयमाला का वीडियो सामने आया है। इसमें देखकर साफ पता चल रहा है कि दुल्हन ठीक नहीं लग रही है। भले ही वह दूल्हे को जयमाला पहना रही है, लेकिन उसकी तबियत सही दिखाई नहीं दे रही है। बता दें कि मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भदवाना निवासी राजपाल शर्मा की बेटी शिमांगी की शादी लखनऊ के बुद्धेश्वर निवासी राकेश शर्मा के पुत्र विवेक से हो रही थी। शुक्रवार की शाम विवेक दूल्हा बनकर हंसी खुशी बारात लेकर शिवांगी के घर पहुंचा। देखेंं जयमाला का वीडियो-

सबसे पहले द्वारचार का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद जयमाला की तैयारी पूरी हुई। जब स्टेज पर वरमाला का कार्यक्रम होना था तो शिमांगी सज-धजकर वहां पहुंची। जयमाला की रस्म जैसे ही खत्म हुई, स्टेज पर ही शिवांगी को हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद वह चक्कर खाकर वहीं गिर पड़ी। आनन फानन में परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गये। जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत देख उसे लारी अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। जब तक शिवांगी अस्पताल पहुंचती तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। देखते ही देखते शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन की मौत होने से दूल्हे को बिना दुल्हन ही वापस लौटना पड़ा। इसके बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में दुल्हन का अन्तिम संस्कार कर दिया।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article