वायरल न्यूज़

New Year के डेकोरेशन में मस्त थी मां, तभी गुब्बारों के साथ हवा में उड़ने लगी बेटी! Video देख रह जाएंगे सन्न

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 31, 2022, 11:13 AM IST

New Year Decoration Video: महिला जब अपनी बेटी को हवा में उड़ती देखती है, तो उसकी हालत खराब हो जाती है। इसके बाद महिला दौड़कर अपनी बेटी को पकड़ती है।

Image

हवा में उड़ी बच्ची (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • न्यू ईयर का डेकोरेशन कर रही थी मां
  • अचानक से हवा में उड़ने लगी बेटी
  • देखकर मां की हालत हो गई खराब

New Year Decoration Video: पूरी दुनिया में नए साल के जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। लोग अपने घरों, ऑफिसों, दुकानों को सजा रहे हैं। जिससे नए साल का धूमधाम से स्वागत किया जा सके। इसके लिए लोग गुब्बारों से बहुत ही जबरदस्त सजावट करते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसमें एक महिला अपने घर को सजाती नजर आ रही है। इस दौरान उसकी छोटी सी बेटी पास में ही बैठी हुई है। जिसने अपने हाथों में गुब्बारों को पकड़ा हुआ है।

हैरान करने वाला वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब महिला डेकोरेशन में बिजी थी, तभी उसकी बेटी गुब्बारों के सहारे हवा में उड़ने लगती है। यह देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह जाते हैं। महिला भी जब अपनी बेटी को हवा में उड़ती देखती है, तो उसकी हालत खराब हो जाती है। इसके बाद महिला दौड़कर अपनी बेटी को पकड़ती है। पहली बार वीडियो देखकर तो आपकी भी हालत खराब हो जाएगी। हालांकि जब आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो आपको इसकी सच्चाई का पता चलेगा। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला डेकोरेशन कर रही है। पास में ही बड़ी सी टेबल दिख रही है। इसी टेबल पर महिला की छोटी सी बेटी बैठी हुई है। बेटी की पीठ पर ढेर सारे गुब्बारे बंधे हुए हैं। आप देख सकते हैं कि मां डेकोरेशन में बिजी थी, तभी बच्ची हवा में उड़ने लगती है। ऐसा देख मां डेकोरेशन छोड़ बच्ची को बचाने दौड़ पड़ती है। वीडियो को पहली बार देखने पर यही लगेगा कि बच्ची हवा में उड़ रही है। हालांकि, गौर से देखने पर पता चलेगा कि पीछे कोई शख्स खड़ा है। उसने किसी ट्रिक से खुद को छिपाया हुआ है। आपको वीडियो में शख्स का मूवमेंट नजर आएगा। वही बच्ची को अपने हाथों से हवा में उठाता है। वीडियो को Figen नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article