Mother Son Video: मां और बच्चे का रिश्ता बहुत ही ज्यादा खास होता है। जब बच्चे पर मुसीबत आती है तो मां अपनी जान पर खेलकर बच्चे को बचाती है। वहीं जब मां पर मुसीबत आती है तो बच्चा भी उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है। आज हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं, उसे देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो एक मां और एक बच्चे से जुड़ा है। आप देख सकते हैं कि एक महिला लोहे की सीढ़ियों पर चढ़कर कुछ काम कर रही थी, तभी सीढ़ी गिर जाती है और महिला छत से लटक जाती है।
मां-बेटे का वीडियो आया सामने
वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला अपने घर के दरवाजे को ठीक कर रही थी। इसी बीच सीढ़ी नीचे गिर जाती है और महिला छत से लटककर बच्चे से मदद मांगने लगती है। इसके बाद छोटा बच्चा जो करता है, वह वाकई में दिल छूने वाला है। बच्चा बड़ी ही समझदारी से सीढ़ी को लगाता है, जिससे उसकी मां सुरक्षित बच पाती है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। देखें वीडियो-
वीडियो शेयर करते हुए आईएएस अधिकारी ने कैप्शन में लिखा, 'मां गैराज का दरवाज़ा रिपेयर कर रही थी तभी उनकी सीढ़ी गिर गयी। अपनी मां को ऊपर लटके देख नन्हे जांबाज ने पूरी जान लगाकर सीढ़ी को वापस लगाई और उनकी मदद की। छोटे बच्चे की सूझ-बूझ और हिम्मत की जितनी भी प्रशांसा की जाए कम है।' इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा, 'बच्चे के कारनामे ने दिल जीत लिया।'
