वायरल न्यूज़

Video: बार-बार सांप को लात दिखा रहा था नटखट बंदर, देखिए फिर जहरीले जीव ने क्या कर डाला

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 21, 2023, 01:53 PM IST

Snake and Monkey Video: बंदर बार-बार सांप को अपना लात दिखाता रहता है। इससे सांप गुस्से में आ जाता है। इसके बाद वह बंदर पर जोरदार हमला करता है। दूसरी तरफ बंदर भागता नहीं है और उसे परेशान करता रहता है।

Image

सांप और बंदर की लड़ाई (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर और सांप का वीडियो वायरल
  • किंग कोबरा को परेशान करता दिखा बंदर
  • बंदर से हारकर निकल जाता है कोबरा

Snake and Monkey Video: बंदर बहुत ही ज्यादा नटखट होते हैं। उन्हें नकलची भी कहा जाता है। वह किसी भी जानवर से डरते नहीं हैं और उपद्रव करने से बाज नहीं आते। इस बीच एक बंदर का सामना जहरीले सांप से हो जाता है। इसके बाद नटखट बंदर बार-बार उसे अपना लात दिखाने लगता है। फिर गुस्से में सांप जो करता है, उसे देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। वीडियो थोड़ा पुराना है, लेकिन एक बार फिर से वायरल हो रहा है।

नटखट बंदर और सांप की लड़ाई

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि बंदर और सांप का सामना एक जंगल में हो जाता है। इसके बाद बंदर सांप के साथ छेड़खानी करने लगता है। बंदर बार-बार सांप को अपना लात दिखाता रहता है। इससे सांप गुस्से में आ जाता है। इसके बाद वह बंदर पर जोरदार हमला करता है। हालांकि, बंदर इतना नटखट होता है कि हर बार सांप के हमले से बच जाता है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि सांप अपना फन उठाकर बंदर पर हमला करने की फिराक में लगा रहता है। वहीं बंदर भी ढीठ की तरह बार-बार सांप को परेशान करता रहता है। सांप कई बार बंदर को भगाने की कोशिश भी करता है, लेकिन बंदर भागता नहीं है और उसे परेशान करता रहता है। यहां तक कि बंदर सांप पर भारी पड़ जाता है। इसके बाद सांप ही पीछे हट जाता है और वहां से चला जाता है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article