Cobra Attack Video: कई बार इंसान को उसके कर्मों की सजा तुरंत मिल जाती है। सोशल मीडिया पर हमें एक वीडियो देखने को मिला। इस वीडियो को देखकर आप भी कह उठेंगे कि जो जैसा करता है, उसे वैसा ही मिलता है। वीडियो में एक शख्स दुनिया के सबसे जहरीले सांप किंंग कोबरा पर गोली मारता नजर आता है। जैसे ही वह अपना निशाना चूकता है, इसके बाद जो होता है। उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नागराज को भयंकर गुस्सा आ जाता है।
वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
वीडियो की शुरूआत में आप देख सकते हैं कि एक कच्चे रास्ते पर किंग कोबरा बैठा हुआ है। कोबरा ने अपना फन ऊपर उठाया है। देखने में ऐसा लग रहा है कि किंग कोबरा धूप सेंकने के लिए सड़क पर बैठा है। इस दौरान कोबरा के सामने एक कार आकर खड़ी होती है। तभी कार में बैठा शख्स अपनी रिवॉल्वर निकालकर कोबरा पर निशाना साधता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स कोबरा पर कई बार फायर करता है। हालांकि, वह कोबरा पर निशाना नहीं लगा पाता है। आप देख सकते हैं कि कोबरा इतने में गुस्से में आ जाता है। देखें वीडियो-
आखिरी बार शख्स जब कोबरा पर निशाना लगाता है तो वह फन उठाकर खड़ा हो जाता है और जैसे ही शख्स निशाना चूकता है, वैसे ही कोबरा उड़कर शख्स पर हमला कर देता है। कोबरा के हमला करते ही शख्स की हालत खराब हो जाती है। इसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगता है। हालांकि, वीडियो यहीं खत्म हो जाता है और पता नहीं चल पाता कि इसके बाद क्या हुआ। दरअसल, कोबरा के हमला करने से शख्स बुरी तरह डर जाता है और वह कैमरे को संभाल नहीं पाता। वीडियो को @Instantregretss नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।
