वायरल न्यूज़

Video: 'मेरे बालम थानेदार..' गाना बजा तो कंट्रोल नहीं कर पाए दिल्ली के SHO, वर्दी पहनकर जमकर लगाए ठुमके

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 20, 2022, 01:42 PM IST

Balam Thanedar Delhi SHO Dance: आप देख सकते हैं कि दिल्ली पुलिस के SHO एक फंक्शन में जमकर ठुमके लगा रहे हैं। वह वर्दी पहनकर नाचते नजर आ रहे हैं। वह 'मेरे बालम थानेदार' गाने पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।

Image

दिल्ली पुलिस SHO डांस (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली पुलिस के SHO ने लगाए ठुमके
  • वर्दी पहनकर नाचने का वीडियो वायरल
  • 'मेरे बालम थानेदार' पर जमकर नाचे SHO

Balam Thanedar Delhi SHO Dance: शादी-ब्याह के मौके पर नाचने-गाने के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो दिल्ली पुलिस के SHO से जुड़ा है। वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया है। दरअसल, इस वीडियो में दिल्ली के SHO वर्दी पहनकर नाचते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिल्ली के SHO 'मेरे बालम थानेदार' गाने पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बताया गया है कि SHO ने यह डांस अपने परिवार के फंक्शन में किया है।

वर्दी पहनकर नाचे SHO

हालांकि SHO द्वारा वर्दी पहनकर डांस करने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। माना जा रहा है कि SHO के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिल्ली पुलिस के SHO एक फंक्शन में जमकर ठुमके लगा रहे हैं। वह वर्दी पहनकर नाचते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि थानेदार ने अपने परिवार के इस फंक्शन के लिए छुट्टी भी ली हुई थी। इसके बाद भी वह फैमिली फंक्शन में डांस के दौरान वर्दी पहने हुए थे। देखें वीडियो-

दिल्ली पुलिस के SHO 'मेरे बालम थानेदार' गाने में जिस तरह ठुमके लगा रहे हैं, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वह अपनी पत्नी के साथ डांस कर रहे हैं। बता दें कि जिस SHO का वीडियो वायरल हो रहा है, उनका नाम श्रीनिवास है। जो दिल्ली के नारायणा थाने के SHO बैं। वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोग कह रहे हैं कि थानेदार ने जानबूझकर वर्दी पहनी थी। क्योंकि, जिस गाने पर वह डांस कर रहे हैं वह गाना थानेदार से जुड़ा है। वीडियो में आप थानेदार के साथ उनके स्टाफ को भी देख सकते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article