वायरल न्यूज़

Video: कार में ऐसा विचित्र जानवर बिठाकर जा रहा था शख्स, पुलिस ने देखा तो आना पड़ा दौड़कर और फिर..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 1, 2023, 07:45 PM IST

Viral Video: वीडियो में एक शख्स विशाल सांड को अपने कार में बिठाकर ड्राइव करते नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं। शख्स ने अपनी कार को कुछ इस तरह डिजाइन करवाया कि सांड उसमें एकदम फिट बैठ सके।

Image

हैरान करने वाला वीडियो (ट्विटर)

Viral Video: आपने सड़कों पर देखा होगा कि बैलगाड़ी पर लोग सामान लेकर जाते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जो नजारा देखने को मिल रहा है, वह बहुत ही चौंकाने वाला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार सड़क से गुजर रही है, उस कार में एक डरावना सा सांड खड़ा हुआ दिख रहा है। इस सांड के सींग काफी बड़े नजर आ रहे हैं और एक शख्स इस कार को चलाता नजर आ रहा है।

वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

वायरल हो रहा वीडियो अमेरिका के एक हाईवे का है। जहां पर एक शख्स विशाल सांड को अपने कार में बिठाकर ड्राइव करते नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि काले और सफेद रंग का सांड बहुत ही भयानक नजर आ रहा है। इस सांड के सींग काफी ज्यादा बड़े हैं। लोगों ने जब इतने भयावह सांड को शख्स को कार में ले जाते देखा तो वह आश्चर्यचकित रह गए। इसके बाद लोगों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर तुरंत ही शख्स को पकड़ लिया। देखें वीडियो-

अमेरिका के नेब्रास्का की यह घटना है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं। दरअसल, शख्स ने अपनी कार को कुछ इस तरह डिजाइन करवाया कि सांड उसमें एकदम फिट बैठ सके। आप देख सकते हैं कि सांड का मुंह और सींग बाहर निकले हुए हैं। सांड को बिठाने वाले शख्स की पहचान ली मेयर के रूप में हुई। सांड का नाम ‘हाउडी डूडी’ बताया गया।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article