वायरल न्यूज़

घर से कूड़ा ले जाना भूल गया पति तो पत्नी ने लात-घूसों से की जमकर पिटाई, Video देख लोगों को आया तरस

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 15, 2023, 10:17 AM IST

Wife Beaten Husband Video: एक पति ऑफिस से घर लेट में आया था। इस बात से पत्नी इतनी खफा हो जाती है कि सीधा पति पर लात-घूसों की बौछार कर देती है। इस वीडियो को देखकर लोगों ने पति को बेचारा कह दिया है।

Image

पत्नी ने की पति की पिटाई (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पत्नी ने की पति की जमकर पिटाई
  • वीडियो देखकर आ जाएगा तरस
  • कूड़ा ले जाना भूल गया था पति

Wife Beaten Husband Video: सोशल मीडिया पर आपने पत्नी पर पति के अत्याचार वाले बहुत सारे वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं। जिसे देखकर आपको पति पर तरस आ जाएगा। वीडियो में आप एक पति को अपनी पत्नी के हाथों जमकर पिटते हुए देखेंगे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोगों ने पति को बेचारा कह दिया है। दरअसल, एक पति ऑफिस से घर लेट में आया था। इस बात से पत्नी इतनी खफा हो जाती है कि सीधा पति पर लात-घूसों की बौछार कर देती है।

पत्नी ने की पति की पिटाई

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पति घर पहुंचा ही होता है और अपने सिर से हेलमेट निकाल रहा होता है। इसी बीच पत्नी अचानक से दौड़ते हुए आती है और पति पर लात-घूसे बरसाने लगती है। कभी वह अपनी कोहनी से तो कभी लात-घूंसे से पति को मारती है। एक दो बार तो वह पति को फ्लाइंग किक से भी मारती है। इस वीडियो को देखकर लोगों को पत्नी पर गुस्सा भी आ रही है। कई यूजर्स वीडियो को देखकर हैरान हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि पति ने कोई बड़ा कांड किया होगा।

फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स में यही दावा किया जा रहा है कि पति 14 घंटे की शिफ्ट करके घर वापस लौटा था और सुबह ऑफिस से जाते समय वह कूड़ा ले जाना भूल गया था। इसी कारण पत्नी गुस्साई हुई थी और पति के वापस आते ही उसकी जमकर धुनाई कर दी। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि यह रिपोर्ट कितनी सही है। कई लोग यह भी कह रहे हैं कि पत्नी ने शायद पति को किसी और महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया होगा। वीडियो को 'क्रेजी क्लिप' नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article