वायरल न्यूज़

Video: हवा में परवान चढ़ा प्यार! अपनी मंगेतर को शख्स ने फ्लाइट में किया प्रपोज, देखें फिर क्या हुआ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 13, 2023, 12:38 PM IST

Man Propose In Flight: शख्स ने अपना टिकट उसी फ्लाइट से करवाया, जिस फ्लाइट में उसकी मंगेतर बैठी थी। इसके बाद अचानक उसके सामने पहुंचकर उसे प्रपोज करने के लिए घुटनों पर बैठ गया। यह देखकर शख्स की मंगेतर अचंभित रह गई। शख्स ने एयर इंडिया के क्रू मेंबर की मदद से अपनी मंगेतर के लिए यह सरप्राइज प्लान बनाया था।

Image

शख्स ने किया प्रपोज (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • हवा में मंगेतर को किया प्रपोज
  • वीडियो देख खुश हो जाएंगे
  • नहीं देखा होगा इतना रोमांटिक प्रपोजल

Man Propose In Flight: हर किसी को पसंद होता है कि उसका पार्टनर कुछ ऐसा करे, जिससे उसका दिल खुश हो जाए। शादी के पहले लोग अपने पार्टनर को तरह-तरह के सरप्राइज देते हैं। कई बार यह सरप्राइज इतना अनोखा होता है कि पार्टनर को इसकी उम्मीद भी नहीं होती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एयर इंडिया फ्लाइट के अंदर का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स उड़ती फ्लाइट में अपने मंगेतर को प्रपोज करने लगता है। ऐसा सरप्राइज देखकर मंगेतर को भी भरोसा नहीं होता है।

वीडियो देखकर खुश हो जाएगा दिल

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने बताया कि शख्स ने अपना टिकट उसी फ्लाइट से करवाया, जिस फ्लाइट में उसकी मंगेतर बैठी थी। इसके बाद अचानक उसके सामने पहुंचकर उसे प्रपोज करने के लिए घुटनों पर बैठ गया। यह देखकर शख्स की मंगेतर अचंभित रह गई। यह शख्स मुंबई का रहने वाला है। शख्स ने एयर इंडिया के क्रू मेंबर की मदद से अपनी मंगेतर के लिए यह सरप्राइज प्लान बनाया था। देखें वीडियो-

रिपोर्ट के अनुसार, शख्स का दोस्त केबिन क्रू मेंबर्स के एक मेंबर को जानता था। इसी क्रू मेंबर की मदद से शख्स ने अपनी मंगेतर को उड़ती फ्लाइट में प्रपोज किया। शख्स की मंगेतर लंदन से हैदराबाद होते हुए मुंबई जा रही थी। शख्स ने मुंबई-हैदराबाद-मुंबई से एक उड़ान बुक की। जिससे वह एक रोमांटिक वेडिंग प्रपोजल की प्लानिंग कर सके। शख्स अपनी मंगेतर की फ्लाइट में सवार हुआ और एक बड़े गुलाबी पोस्टर के साथ फ्लाइट की गैलरी में आया। इसके बाद उसने सबके सामने अपनी मंगेतर को प्रपोज कर दिया।

शख्स का रोमांटिक प्रपोजल

पोस्टर दिखाकर उसने अपनी मंगेतर से कहाा, 'मैं हमेशा के लिए तुम्हारे साथ मीलों चल सकता हूं। क्या तुम मेरे साथ चलना चाहोगी?' इसके बाद उसकी मंगेतर अपनी सीट से उठती है और शख्स के पास पहुंच जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही उसकी मंगेतर पास पहुंचती है, शख्स तुरंत ही घुटने के बल बैठ जाता है और उसे शादी के लिए प्रपोज करता है। ट्विटर यूजर ने @Shivaji_Dube ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'हवा में परवान चढ़ा प्यार... शख़्स ने अपनी मंगेतर को फ़्लाइट में किया प्रपोज़, एयर इंडिया ने की मदद।' आप देख सकते हैं कि जैसे ही शख्स ने अपनी मंगेतर को प्रपोज किया, फ्लाइट में मौजूद यात्री तालियां बजाने लगते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article