वायरल न्यूज़

Video: छोटे बच्चे ने मगरमच्छ से भरे पूल में लगा दी छलांग, अंत में जो हुआ देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे आप

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 27, 2022, 03:56 PM IST

Shocking Video: एक छोटा बच्चा अपनी टीशर्ट उतारकर आता है और खूंखार मगरमच्छों से भरे पूल में कूद जाता है। यह नजारा रोंगटे खड़े करने वाला है। हालांकि अंत में जो होता है उसे देखकर आपके लिए यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो को देखकर कांप गए।

Image

मगरमच्छ का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • मगरमच्छ से भरे पूल में कूद गया बच्चा
  • बच्चे के पूल में छलांग लगाते ही कांप गए लोग
  • वीडियो के अंत में होती है हैरान करने वाली चीज

Shocking Video: मगरमच्छ अपने शिकार की बहुत ही बेरहमी से हत्या करता है। अपने इलाके में पाकर वह बड़े से बड़े जानवरों को चीर-फाड़कर रख देता है। मगरमच्छ के सामने जाने से शेर-चीता भी डरते हैं। दूसरी तरफ एक बच्चे ने मगरमच्छ से भरे पूल में कूदने की गलती कर दी। इसके बाद जो नजारा दिखता है वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। हालांकि अंत में जो होता है उसे देखकर आपके लिए यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रूह कंपा देने वाला वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पूल में बहुत सारे मगरमच्छ भरे पड़े हैं। पूल में इतने मगरमच्छों को एक साथ देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। ऐसे में एक छोटा बच्चा अपनी टीशर्ट उतारकर आता है और खूंखार मगरमच्छों से भरे उस पूल में कूद जाता है। पहली बार अगर कोई शख्स यह वीडियो देखेगा तो कहेगा कि बच्चे ने बहुत ही मूर्खता का काम किया। आपको लगेगा कि सारे मगरमच्छ मिलकर बच्चे की बोटी-बोटी नोंच डालेंगे।सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो को देखकर कांप गए। देखें वीडियो-

हालांकि, वीडियो के अंत में दिखता है कि बच्चे को मगरमच्छ कुछ नहीं करते हैं और बच्चा बड़े आराम से पूल में तैरता रहता है। वीडियो को @criancafazendoM नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। बता दें कि जिस पूल में बच्चा कूदता है, उसमें मगरमच्छ के हजारों बच्चे घूम रहे होते हैं। पूल में छलांग लगाने के बाद वह बच्चा बड़ी ही मस्ती में तैरता नजर आता है। उसे मगरमच्छों से किसी भी तरह का डर या खतरा नहीं नजर आता। यहां तक कि कई मगरमच्छ बच्चे के पास आ जाते हैं, लेकिन उसका कुछ करते नहीं हैं। बल्कि बच्चे के साथ मस्ती करने लगते हैं। आप देख सकते हैं कि कुछ मगरच्छ बच्चे की पीठ पर सवार हो जाते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article