वायरल न्यूज़

Video: बच्चे की मौत पर ऐसा दहाड़ी शेरनी, पूरे जंगल में मच गया हाहाकार! आप भी रो पड़ेंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 27, 2022, 03:11 PM IST

Lioness Video: इस वीडियो को देखकर आप भी टूट जाएंगे। आप देख पाएंगे कि एक शिकारी जानवर होने के बाद भी अपने बच्चे की मौत पर शेरनी ऐसा रोती है कि पूरे जंगल में उसकी चीख गूंजने लगती है।

Image

शेरनी का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चे की मौत पर टूट गई शेरनी
  • शेरनी का रोना देख हो जाएंगे उदास
  • वायरल हुआ आंसू निकालने वाला वीडियो

Lioness Video: मां अपने बच्चे से सबसे ज्यादा प्यार करती है। फिर चाहे वो इंसान की मां हो या जानवर की। अपने बच्चे को तकलीफ में देखकर मां बहुत ही ज्यादा परेशान हो जाती है। वहीं अगर किसी बच्चे की मौत हो जाती है तो मां गम में डूब जाती है। इंसान हो या जानवर ऐसा सबमें देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी टूट जाएंगे। वीडियो एक शेरनी और उसके प्यारे बच्चे से जुड़ा है। दरअसल, शेरनी के बच्चे की मौत हो गई है।

बच्चे के गम में डूबी शेरनी

अपने बच्चे की मौत पर शेरनी की ऐसी हालत होती है, जिसे देखकर आप रोने लगेंगे। आपकी आंखों में यकीनन आंसू आ जाएंगे। आप देख पाएंगे कि एक शिकारी जानवर होने के बाद भी अपने बच्चे की मौत पर वह ऐसा रोती है कि पूरे जंगल में उसकी चीख गूंजने लगती है। वीडियो थोड़ा पुराना है, लेकिन एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को 'लाइफ एंड नेचर' नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की आंखों से भी आंसू बह निकले हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शेरनी जंगल में दौड़ लगा रही है। उसके हाव-भाव देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे वह किसी के मौत की खबर सुनकर दौड़ी आ रही हो। उसकी चाल में ही उदासी लग रही है। आप देखकर जान सकते हैं कि शेरनी गहरे गम में डूबी हुई है। इसके बाद शेरनी एक मृत जानवर के पास पहुंचती है। यह मृत जानवर उसका बच्चा है, जो जमीन पर पड़ा हुआ है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी शिकारी ने शेरनी के बच्चे को मार दिया है। इसके बाद शेरनी बच्चे के पास पहुंचती है और उसे सूंघने के बाद जोर-जोर से चिल्लाने लगती है। शेरनी की दहाड़ सुनकर वहां मौजूद अन्य जानवर भी डर जाते हैं। शेरनी अपने बच्चे के गम में बुरी तरह चिल्लाती रहती है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article