Bride Groom Video: सोशल मीडिया पर शादियों के कई सारे वीडियो सामने आते हैं। इन दिनों जो वीडियो सामने आया है, वह दिल छूने वाला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा-दुल्हन शादी की स्टेज पर बैठे हुए हैं। अचानक से न जाने क्या होता है कि दोनों इमोशनल हो जाते हैं। जब इसकी सच्चाई सामने आई तो सोशल मीडिया यूजर्स भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। दरअसल, वीडियो में दिख रहे दूल्हा-दुल्हन काफी टाइम से एक-दूसरे से प्यार करते थे।
वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे
दूल्हा-दुल्हन अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचाने के लिए काफी टाइम से अपने-अपने घर वालों को मना रहे थे। हालांकि, दोनों के घर वाले मान नहीं रहे थे। उन्हें अपने घरवालों को मनाने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े। आखिरकार दोनों के प्यार की जीत हुई और घरवाले उनकी शादी के लिए राजी हो गए। जब लड़की ने अपने प्रेमी को दूल्हे को रूप में देखा तो उसके आंसू थम नहीं पाए और वह शादी की स्टेज पर ही रोने लगी। वहीं जब दूल्हे ने अपनी दुल्हन को रोता देखा तो वह भी इमोशनल हो गया। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन के आंसू अपने आप निकलने लगते हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, 'हमारे घर में प्रेम विवाह की इजाजत नहीं थी। इसके बाद भी हमने अपने लिए लड़ने का फैसला किया। हमें उन्हें समझाने में 5 साल लग गए। हमने उन्हें बताया कि हम दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं। आखिरकार उन्होंने हमारी बात स्वीकार कर ली।' वीडियो को simpleweddings_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।
