वायरल न्यूज़

Video: ज्यादा होशियारी दिखा रहा था दूल्हा, शातिर दुल्हन ने उसके ही दोस्तों के सामने चटा दी धूल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 13, 2023, 01:19 PM IST

Dulhan Video: जयमाला के दौरान दूल्हा अपनी दुल्हन के सामने स्टाइल मारने लगता है, लेकिन दुल्हन कम नहीं होती। इसके बाद दुल्हन जयमाला लेकर चेयर पर बैठ जाती है। दूल्हा यहीं गलती कर बैठता है। दूल्हा भी मुस्कुराते हुए चेयर पर बैठ जाता है। इसके बाद जो होता है, वह बहुत ही मजेदार है।

Image

दूल्हा-दुल्हन (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का फनी वीडियो वायरल
  • जयमाला का वीडियो आया सामने
  • होशियार दूल्हे को दुल्हन ने दी मात

Dulhan Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो एक दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा हुआ है। वीडियो काफी ज्यादा मजेदार है। वीडियो की शुरुआत जयमाला के स्टेज से होती है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन हाथ में जयमाला लेकर खड़े होते हैं। इस दौरान दोनों तरफ के लोग स्टेज पर मौजूद होते हैं और दूल्हा-दुल्हन के जयमाला का इंतजार कर रहे होते हैं। हालांकि, दूल्हा ज्यादा होशियार बन रहा था।

दुल्हन ने दे दी दूल्हे को पटखनी

जब दुल्हन जयमाला डाल रही होती है तो दूल्हा उसे परेशान कर रहा है। इसके बाद दुल्हन अपनी होशियारी से दूल्हे को मात दे देती है। वीडियो देखने में बहुत ही ज्यादा फनी है। आप देख सकते हैं कि जयमाला के दौरान दूल्हा अपनी दुल्हन के सामने स्टाइल मारने लगता है। हालांकि, दुल्हन कम नहीं होती। दुल्हन जयमाला लेकर चेयर पर बैठ जाती है। इसके बाद दूल्हा भी मुस्कुराते हुए चेयर पर बैठ जाता है। हालांकि, दूल्हे को नहीं पता था कि वह दुल्हन के जाल में फंस गया है। देखें वीडियो-

जैसे ही दूल्हा चेयर पर बैठता है, उसके बाद जो होता है। वह बहुत ही मजेदार है। दुल्हन तपाक से अपने दूल्हे को जयमाला पहना देती है। दूल्हा सोच भी नहीं पाता कि दुल्हन कुछ ऐसा करने वाली है। वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे कि वाह क्या खूब बदला लिया। वीडियो को @bridal_lehenga_designn नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। दुल्हन अपनी क्यूट हरकत से यूजर्स का दिल जीत रही है। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article