वायरल न्यूज़

Video: जयमाला के दौरान स्टेज पर पिस्तौल लेकर पहुंच गया दूल्हा, फायर करते ही दुल्हन के साथ जो हुआ..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 27, 2023, 12:49 PM IST

Groom With Gun Video: आजकल शादियों में भौकाल दिखाने का क्रेज सा हो गया है। दूल्हे के रिश्तेदार तो भौकाल दिखाते ही हैं, लेकिन कई बार दूल्हा ससुराल वालों के सामने भौकाल दिखाने में पीछे नहीं रहता है।

Image

जयमाला के दौरान फायरिंग (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल
  • जयमाला के दौरान किया फायरिंग
  • फायरिंग की आवाज सुनते ही कांपी दुल्हन

Groom With Gun Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। आजकल अपनी शादियों में दूल्हा और दुल्हन जमकर भौकाल दिखाते हैं। इसी क्रम में एक दूल्हा अपने जयमाला के मौके पर स्टेज पर पिस्तौल लेकर पहुंच गया। दरअसल, वह रिश्तेदारों और मेहमानों के सामने अपना भौकाल दिखाना चाहता था। इसके बाद उसने स्टेज से ही पिस्तौल फायर कर दिया। दूल्हे ने जैसे ही पिस्तौल फायर किया, उसके बाद दुल्हन के साथ जो हुआ वह काफी हैरान करने वाला था।

पिस्तौल के साथ स्टेज पर पहुंचा था दूल्हा

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बारात लेकर बैंक्वेट हॉल में पहुंच चुका है। वहीं दुल्हन ने भी अपनी एंट्री ले ली है और दूल्हे के बगल में खड़ी नजर आ रही है। वीडियो में देखकर पता चल रहा है कि अभी दूल्हा-दुल्हन का जयमाल नहीं हुआ है। उससे पहले ही दूल्हे ने अपना भौकाल दिखाना चालू कर दिया। दूल्हा अपने साथ पिस्तौल लेकर स्टेज पर पहुंचा था और दुल्हन से पिस्तौल फायर करने के लिए कहता है। देखा जा सकता है कि दुल्हन ने भी दूल्हे के साथ पिस्तौल को पकड़कर फायरिंग की तैयारी कर ली है। देखें वीडियो-

इसके बाद दूल्हा और दुल्हन साथ मिलकर फायरिंग करते हैं। फायरिंग के बाद जो होता है, वह काफी चौकाने वाला था। आप देख सकते हैं कि फायरिंग करते ही दुल्हन डर सी जाती है। उसके एक्सप्रेशन से ऐसा लगता है कि फायरिंग के बाद उसकी हालत खराब हो जाती है। हालांकि स्टेज पर खड़ी होने की वजह से वह कुछ बोल नहीं पाती है। वीडियो को shayari_forever____ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देख यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शादी के मौके पर ऐसे काम नहीं करने चाहिए, इससे बड़ा हादसा हो सकता है।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article