वायरल न्यूज़

Video: शादी से पहले दूल्हे का पैर हो गया था फ्रैक्चर, फिर जयमाला के समय दुल्हन ने किया ऐसा काम

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 13, 2023, 01:25 PM IST

Dulha Dulhan Video: पैर फ्रैक्चर होने के बाद भी शादी नहीं टलती है और उसी डेट पर शादी होती है। दूल्हा स्टेज पर अपनी दुल्हन के साथ ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था। इस दौरान जयमाला की रस्म निभाई जानी थी। जयमाला की रस्म शुरू होते ही दूल्हे के पैर लड़खड़ाने लगते हैं।

Image

दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी का वीडियो हुआ वायरल
  • दुल्हन ने जीत लिया सबका दिल
  • दूल्हा का पैर हो गया था फ्रैक्चर

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो शादी के समय का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के ऐन पहले दूल्हे का पैर फ्रैक्चर हो जाता है। इसके बाद जयमाला के समय दुल्हन अपने दूल्हे के साथ जो काम करती है, उसने सबका दिल जीत लिया है। बता दें कि जैसे ही दूल्हे को हल्दी चढ़ाई जाती है। इसके बाद वह कहीं नहीं निकलता है। यह इसलिए भी किया जाता है कि दूल्हे के साथ कोई अनहोनी न हो। हालांकि, कब किसे क्या हो जाए, कुछ पता नहीं है।

जयमाला के समय घुटनों पर बैठती है दुल्हन

मुसीबत किसी भी परिस्थिति में आ सकती है। इस दूल्हे के साथ भी ऐसा ही हुआ। शादी से ऐन पहले दूल्हे के साथ एक दुर्घटना घट जाती है और उसका पैर फ्रैक्चर हो जाता है। हालांकि, पैर फ्रैक्चर होने के बाद भी शादी नहीं टलती है और उसी डेट पर शादी होती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा स्टेज पर अपनी दुल्हन के साथ है और ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा है। इस दौरान जयमाला की रस्म निभाई जानी है। जैसे ही जयमाला की रस्म शुरू होती है और दूल्हा खड़ा होता है, उसके पैर लड़खड़ाने लगते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही उसके पैर लड़खड़ाने लगते हैं, दुल्हन अपने दूल्हे को सोफे पर बिठा देती है। इसके बाद दूल्हा सोफे पर बैठ जाता है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन अपने दूल्हे को सोफे पर बिठाकर उसी तरह जयमाला की रस्म को पूरा करती है। दूल्हा सोफे पर बैठे-बैठे ही वरमाला डालता है और दुल्हन अपने घुटनों के बल बैठ जाती है। अंत में दुल्हन भी अपने दूल्हे को वरमाला पहनाती है। दूल्हा-दुल्हन के इस प्यार को देखकर शादी में आए मेहमान इमोशनल हो जाते हैं। वीडियो को tiyasonkar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article