Wedding Video: इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। भारत में कई शादियां बिना दूल्हा-दुल्हन की मर्जी के हो जाती है। दूल्हा-दुल्हन किसी और को प्यार करते रहते हैं लेकिन परिवार के दबाव में आकर लोग किसी और से शादी के लिए हां कर देते हैं। कई बार परिवार वाले दबाव बनाकर लड़का-लड़की की शादी करवा देते हैं। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
दुल्हन ने किसी और से रचा ली शादी
वीडियो एक शादी का है। आप देख सकते हैं कि एक दुल्हन अपने दूल्हे को छोड़कर किसी और से शादी रचा लेती है। यह देखकर वहां मौजूद लोगों का मुंह खुला का खुला रह जाता है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स वीडियो देखकर हैरान रह गए हैं।आप देख सकते हैं कि दूल्हा एक किनारे खड़ा होकर ताकता रहता है। वहीं दुल्हन किसी और को जयमाला पहना देती है। वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर देखने को मिल रहा है। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन के अलावा कई अन्य मेहमान और रिश्तेदार जयमाला के कार्यक्रम में मौजूद हैं। लोगों को लग रहा था कि दूल्हा-दुल्हन की धूमधाम से शादी होगी। हालांकि, यहां कुछ अलग ही घटना घट जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा साइड में खड़ा रह जाता है और एक अन्य लड़का दुल्हन को जयमाला पहना देता है। सिर्फ यही नहीं दुल्हन भी उसी लड़के को जयमाला डालकर उससे विवाह कर लेती है। वीडियो को memecentral.teb नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
