Bear Video: सोशल मीडिया हैरान करने वाली दुनिया है। यहां कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो एक लड़की और एक भालू से जुड़ा है। वीडियो में जो देखने को मिलता है, उसे देखकर आप सन्न रह जाएंगे। वीडियो किसी पार्क का है। जहां पर लड़की आराम से लेटी हुई है। इसी बीच उसके पास एक भालू आ जाता है। इसके बाद जो होता है, उसे देखकर आप सोंचने पर मजबूर हो जाएंगे।
लड़की की होशियारी से बच गई जान
वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स की नींद उड़ा दी है। यह अचरज कर देने वाला वीडियो इन दिनों सुर्खियों में है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की पार्क में किसी जगह लेटकर अपनी थकान मिटा रही थी। इसी दौरान वहां अचानक से भालू आ जाता है। भालू लड़की के पीछे से आता है। इसलिए उसे दूर से दिखाई नहीं देता और वह मौका रहते भाग नहीं पाती है। इसके बाद भालू लड़की के एकदम नजदीक पहुंच जाता है। जैसे ही लड़की अपने बिल्कुल नजदीक भालू को देखती है, उसके रातों की नींद उड़ जाती है। आप देख सकते हैं कि लड़की की डर के मारे हालत खराब हो जाती है। देखें वीडियो-
हालांकि, लड़की काफी होशियार होती है। वह डर जरूर जाती है, लेकिन अपने होश काबू में रखती है। आप देख सकते हैं कि लड़की जरा सा भी मूवनेंट नहीं करती है। जिससे भालू उस पर हमला नहीं करता है। वह थोड़ी देर तक लड़की के पास खड़ा रहने के बाद वहां से चला जाता है। आप देख सकते हैं कि लड़की ने भालू के सामने बेहोश होने की भी एक्टिंग की। इससे भालू के सामने चालाकी दिखाकर उसकी जान बच जाती है। वीडियो को videonation.teb नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है। इस वीडियो को देखकर नेटिजन्स लड़की की समझदारी की जमकर सराहना कर रहे हैं।
