Metro Dance Video: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) किसी न किसी वजह से खबरों में है। इसी बीच दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस वीडियो में एक लड़की जालीदार कुर्ती पहनकर मेट्रो में डांस करती नजर आ रही है। हालांकि, वीडियो का मुख्य आकर्षण वह लड़की नहीं, बल्कि उसके पीछे खड़े एक अंकल हैं। दरअसल, जब लड़की डांस कर रही थी तो पीछे खड़े अंकल अजीबोगरीब हरकत करने लगते हैं। इस कारण वीडियो का7फी तेजी से वायरल हो गया।
जालीदार कुर्ती पहनकर डांस कर रही थी लड़की
वीडियो में नजर आ रहा है कि यात्रियों से भरी मेट्रो में एक लड़की ब्लैक जालीदार कुर्ती पहनकर रील्स बना रही है। लड़की 'गुंडे' फिल्म के गाने
'अस्सलाम-ए-इस्कुम' पर डांस करते हुए रील्स बना रही थी। इस दौरान मेट्रो में मौजूद लोग लड़की का डांस देख रहे थे। हालांकि, पीछे खड़े अंकल लड़की का डांस देखने की बजाय उसको ऊपर से नीचे तक निहारते रहे। अंकल का यह रिएक्शन इंटरनेट पर वायरल हो गया। देखें वीडियो-
वीडियो में दिख रही लड़की का कॉन्फिडेंस देखते ही बनता है। मेट्रो में इतने लोगों के बीच लड़की बहुत ही जबरदस्त डांस करती है। इस दौरान लड़की का एक्सप्रेशन भी जबरदस्त है। वीडियो में सबसे दिलचस्प चीज है उसके पीछे खड़े अंकल को देखना। वह बड़ी हैरानी से लड़की को ऊपर से नीचे तक देखते रहते हैं। वीडियो को @HasnaZarooriHai नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इसे अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। एक यूजर ने अंकल का रिएक्शन देखकर कमेंट किया, 'अंकल को आखिर हो क्या गया?'
