Funny Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है, जिसे देखकर लोगों को मजा ही आ जाता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक लड़की से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की हाथ देकर ट्रेन को रुकवाने लगती है। यह देखकर लोग अपना माथा पकड़ लेते हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग लड़की के जमकर मजे ले रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि दीदी को बस और ट्रेन में फर्क ही नहीं पता है।
हाथ से ट्रेन रुकवाने की कोशिश करती है लड़की
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्लेटफॉर्म पर बैग टांगे एक लड़की खड़ी हुई है। शुरुआत में वहां पर कोई ट्रेन नजर नहीं आती है। इसी बीच एक ट्रेन पटरी से आती हुई दिखाई देती है। जब लड़की को ट्रेन नजर आती है तो वह अपना हाथ देकर उसे रुकवाने लगती है। ऐसा लगता है कि लड़की किसी बस को हाथ देकर रुकवा रही है। हालांकि, लड़की के हाथ देने पर भी ट्रेन नहीं रुकती है और वह अपनी स्पीड में चलते हुए वहां से निकल जाती है। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म पर एक-दो अन्य यात्री भी खड़े थे। वह भी लड़की की इस हरकत को देखकर सोंचने पर मजबूर हो जाते हैं। वीडियो को Ashiq Billota Official नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'अरे दीदी बस नहीं है वो।' वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी लड़की के जमकर मजे ले रहे हैं।
