वायरल न्यूज़

Video: बॉयफ्रेंड को घर बुलाने के लिए लड़की ने भिड़ाया गजब का जुगाड़, पापा को भी नहीं हुआ शक

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 7, 2023, 05:36 PM IST

Girlfriend Boyfriend Video: जैसे ही लड़की दरवाजा बंद करती है, उसकी दोस्त अपना नकाब उतारती है। जैसे ही लड़की नकाब उतारती है और उसका चेहरा सामने आता है। सबकुछ बदल जाता है। दरअसल, वह लड़की न होकर लड़का निकलता है और लड़की का बॉयफ्रेंड होता है।

Image

गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • पहले नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो
  • वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान
  • बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए गजब का जुगाड़

Girlfriend Boyfriend Video: सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही मजेदार है। यहां हर रोज कोई न कोई मजेदार वीडियो सामने आते ही रहते हैं। इन दिनों एक बहुत ही मजेदार वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड को अपने घर लेकर आती है। हालांकि, वह बॉयफ्रेंड को घर लाने के लिए ऐसा जुगाड़ भिड़ाती है कि उसके पापा को भी शक नहीं होता है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि वह भी इसी तरह अपने बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड को घर लेकर आएंगे।

वीडियो में क्या है?

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपनी एक दोस्त को घर लेकर आती है। इस दौरान लड़की के पापा घर पर ही होते हैं। आप देख सकते हैं कि लड़की की दोस्त ने नकाब पहना होता है। लड़की और उसकी दोस्त दोनों पापा के पास बैठकर नाश्ता करते हैं। इसके बाद लड़की अपनी दोस्त को अपने कमरे लेकर जाती है। आप देख सकते हैं कि दोस्त को अपने कमरे में ले जाकर वह दरवाजा बंद करती है। इसके बाद जो नजारा दिखता है, उसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि जैसे ही लड़की दरवाजा बंद करती है, उसकी दोस्त अपना नकाब उतारती है। जैसे ही लड़की नकाब उतारती है और उसका चेहरा सामने आता है। सबकुछ बदल जाता है। दरअसल, वह लड़की न होकर लड़का निकलता है और लड़की का बॉयफ्रेंड होता है। लड़की अपने बॉयफ्रेंड को इतनी चालाकी से घर ले आती है, जिसकी उम्मीद उसके घर वालों को भी नहीं होती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लड़की का बॉयफ्रेंड सीधे अपनी गर्लफ्रेंड के पिता के पास ही जाकर बैठ गया। वीडियो को kashyap_memer नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!