वायरल न्यूज़

OMG: 'पापा की परी' को लगा गजब का शौक! देखते ही देखते खा गई जिंदा मक्खी, तरीका देख सन्न रहे जाएंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 1, 2023, 02:18 PM IST

Papa Ki Pari Ka Video: इस वीडियो को देखकर अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की जिंदा मक्खी खाती नजर आ रही है। ऐसा वीडियो आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा या ऐसा करते किसी को देखा होगा। वीडियो देखकर पता चल रहा है कि लड़की के पास कोई काम नहीं है।

Image

पापा की परी (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की को सूझती है अजब खुराफात
  • देखते ही देखते खा गई जिंदा मक्खी
  • खाने का तरीका है बेहद ही अजब

Papa Ki Pari Ka Video: इस धरती पर बहुत ही अजीबो-गरीब प्राणी हैं। लोगों को तरह-तरह के शौक हैं। किसी के शौक तो इतने अजब हैं, जिन्हें देखकर आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। सोशल मीडिया पर आपको ऐसे हजारों अजीबो-गरीब वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिसमें लोगों के हैरान करने वाले शौक देखने को मिलते हैं। आज हमें एक ऐसा वीडियो देखने को मिला है, जिसे देखकर अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की जिंदा मक्खी खाती नजर आ रही है।

हैरान करने वाला वीडियो

वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी चौंक गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की आराम से लेटी हुई है। इस दौरान वह कुछ ऐसा करती है, जिसने सबको आश्चर्य में डाल दिया है। ऐसा वीडियो आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा या ऐसा करते किसी को देखा होगा। वीडियो देखकर पता चल रहा है कि लड़की के पास कोई काम नहीं है। आराम से लेटे-लेटे उसे कुछ खुराफात सूझ रही है। इसके बाद वह अपनी जीभ बाहर निकालती है। इसी बीच उसकी जीभ के पास एक मक्खी आकर बैठती है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही मक्खी लड़की की जीभ पर आकर बैठती है। लड़की धीरे-धीरे अपनी जीभ को अपने मुंह में खींचने लगती है। आप देख सकते हैं कि लड़की जीभ को अपने मुंह के अंदर ले जाती है। इस दौरान मक्खी उसकी जीभ पर बैठी ही रहती है। इसके बाद लड़की गप्प से अपना मुंह बंद कर लेती है और मक्खी को जिंदा खा जाती है। यह दृश्य देखकर आपको एक बार के लिए घिन आ जाएगी। इसके साथ ही आप हैरान भी होंगे कि लड़की को ऐसा क्या शौक है। वीडियो को funtaap नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article