वायरल न्यूज़

Video: गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाई लड़की तो चलती स्कूटी पर ही लगी नहाने, देखिए फिर लोगों ने क्या कर दिया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 20, 2023, 03:42 PM IST

Viral Video: लड़का-लड़की स्कूटी पर बैठकर कहीं जा रहे होते हैं। पीछे बैठी लड़की अपने पास एक बाल्टी रखे होती है। वह बार-बार उस बाल्टी से पानी निकालकर अपने और लड़के के ऊपर डालती है। बीच सड़क पर कपल को नहाते देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।

Image

सड़क पर नहाती लड़की (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • कभी नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो
  • बीच सड़क पर नहाते दिखे कपल
  • गर्मी से परेशान कपल ने किया ऐसा

Viral Video: भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर भारत के कई इलाकों में लोग गर्मी से बचने के लिए अनेक उपाय कर रहे हैं। इस बीच एक लड़का-लड़की का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में गर्मी से बचने के लिए दोनों जिस तरह के उपाय करते हैं, वो सबसे अलग है। लड़का-लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लड़का-लड़की की हरकतें देखकर आस-पास से लोग तो हैरान हो ही रहे हैं, वही सोशल मीडिया यूजर्स भी वीडियो देखकर सोच में पड़ गए हैं।

बीच सड़क पर नहाती दिखी लड़की

तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का-लड़की स्कूटी पर बैठकर कहीं जा रहे होते हैं। पीछे बैठी लड़की ने अपने पास एक बाल्टी रखी हुई है, जिसमें पानी भरा हुआ है। वह जब रेड लाइट पर रुकते हैं तो लड़की को जोर की गर्मी लगती है। इसके बाद लड़के बाल्टी में से पानी निकालकर पहले लड़के के ऊपर डालती है। इसके बाद वह अपने ऊपर पानी डाल लेती है। एक तरह से वह चलती स्कूटी पर ही नहाने लगती है। देखें शॉकिंग वीडियो-

आप देख सकते हैं कि लड़की बार-बार अपने और लड़के के ऊपर पानी डालती है। वीडियो महाराष्ट्र के उल्हासनगर का बताया जा रहा है। वीडियो देखकर आस-पास के लोग तरह-तरह से मुंह बनाते दिख रहे हैं। लड़की कई बार स्कूटी चला रहे लड़के के साथ-साथ खुद के ऊपर पानी डालकर नहाती है। सड़क पर चल रहे लोग इस नजारे को देखकर दंग रह जाते हैं। वीडियो को @ItsAamAadmi नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, 'क्या उल्हासनगर में इस तरह की हरकत करने की अनुमति है? ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article