Shocking Video: आपने ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे, जिसमें सांप किसी जानवर पर हमला कर उसे शिकार बनाता नजर आता है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वीडियो में एक जहरीले सांप को एक मेंढक अपना शिकार बनाता नजर आता है। शॉकिंग बात है कि मेंढक सांप को जिंदा निगलता दिखाई दे रहा है। वीडियो में सबसे हैरान करने वाला नजारा तब देखने को मिलता है, जब सांप को एक बिल्ली भी नोंचती नजर आती है।
नहीं देखा होगा ऐसा शॉकिंग नजारा
वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। आप देख सकते हैं कि मेंढक ने अपने मुंह से सांप को पकड़ा हुआ है। वह उसे निगलने की कोशिश कर रहा है। दूसरी तरफ एक बिल्ली भी सांप पर पंजे से निशाना बना रही है और उसे घायल करने की कोशिश कर रही है। आपने अक्सर देखा होगा कि सांप मेंढक का शिकार करते हैं, लेकिन इस वीडियो में बिल्कुल उल्टा दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में मेंढक सांप को निगल रहा है। आप सांप को बेबसी से पड़ा हुआ देख सकते हैं। देखें वीडियो-
इसके अलावा वीडियो में एक बिल्ली भी नजर आ रही है, जो सांप के फन पर बार-बार अपने पंजे मार रही है। इससे सांप गुस्सा होकर जरूर बिल्ली पर हमला करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में आपको एक बच्ची भी नजर आ रही होगी। वह इन तीनों को बड़े ही गौर से देखे जा रही है। ऐसा लग रहा है कि वहां पर कोई तमाशा चल रहा है। आप देख सकते हैं कि जितनी बार बिल्ली सांप के फन पर पंजा मारती है, सांप उतनी बार तिलमिलाता है। वह गुस्सा होकर बिल्ली को डसने की कोशिश करता है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आगे क्या हुआ। वीडियो को @weirdterrifying नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।
