वायरल न्यूज़

Video: पिता-बेटी की जोड़ी ने मचाया तहलका, अक्षय कुमार के गाने पर खेत में किया धांसू डांस, अंत में दिखी मजेदार चीज

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 9, 2023, 03:09 PM IST

Father Daughter Dance: पिता-बेटी का डांस इतना जबरदस्त है कि इसे देखकर फिल्म के एक्टर अक्षय कुमार भी मोहित हो जाएंगे। पिता-बेटी की जोड़ी खेतों में पहुंची है। इस बीच गाना बजने लगता है। जैसे ही गाना बजना शुरू होता है, पिता-बेटी की जोड़ी फुल जोश में डांस करने लगती है।

Image

पिता-बेटी की जोड़ी (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • पिता-बेटी की जोड़ी का धमाल
  • पिता-बेटी का धांसू डांस वायरल
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Father Daughter Dance: साल 2005 आई कॉमेडी फिल्म 'गरम मसाला' का एक गाना बहुत ही पॉपुलर है। यह गाना है 'अदा आय हाय अदा’। इस गाने पर एक पिता-बेटी की जोड़ी अपने डांस से इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रही है। पिता-बेटी का डांस इतना जबरदस्त है कि इसे देखकर फिल्म के एक्टर अक्षय कुमार भी मोहित हो जाएंगे। इस गाने के डांंस में पिता-बेटी का जोश देखने लायक है। वीडियो में बेटी तो बेटी बल्कि पिता भी जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।

पिता-बेटी की जोड़ी ने डांस से जीता दिल

इस डांस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि पिता-बेटी की जोड़ी खेत में डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पिता-बेटी की जोड़ी खेतों में पहुंची है। इस बीच गाना बजने लगता है। जैसे ही गाना बजना शुरू होता है, पिता-बेटी की जोड़ी फुल जोश में डांस करने लगती है। पिता-बेटी की जोड़ी गाने का हुक स्टेप जबरदस्त तरीके से कॉपी करती है। उनके डांस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को पिता-बेटी की जोड़ी का डांस बहुत पसंद आ रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो को बेटी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट nandinii_5257 पर शेयर किया है। यह डांस वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं। आप देख सकते हैं कि पिकं टीशर्ट और ब्लू जींस पहने बेटी ने कैप लगाया हुआ है। वहीं ब्लू जींस और औरेंज टीशर्ट पहने पिता काफी कमाल लग रहे हैं। पिता ने साथ ही नेहरू जैकेट भी पहना हुआ है। दोनों पिता-बेटी के डांस को देखकर लोग अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो में दिख रही बेटी का नाम नंदिनी है। उसके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 24 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article