वायरल न्यूज़

Video: बार-बार हॉर्न देने पर भी नहीं हट रहा था साइकिल सवार, बस वाले ने तुरंत दे दी कर्मों की सजा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 31, 2022, 10:46 AM IST

Viral Video: युवक इतना ढीठ था कि मस्ती में बस के आगे साइकिल चलाता रहता है और हटता नहीं है। इसके बाद बस ड्राइवर को गुस्सा आ जाता है। फिर बस ड्राइवर जो करता है, उसे देखकर यकीनन आपको हंसी आ जाएगी। बस वाला उसे ऐसा मजा चखाता है, जो युवक जिंदगीभर याद रखेगा।

Image

बस ड्राइवर (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • बस ड्राइवर को परेशान कर रहा था युवक
  • ड्राइवर ने तुरंत ही चखा दिया मजा

Viral Video: कुछ लोग बहुत ही ज्यादा ढीठ होते हैं। उन्हें हर समय मस्ती सूझती रहती है या लोगों को परेशान करने में उनको मजा आता है। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक सड़क पर साइकिल चलाते समय बस वाले को परेशान कर रहा था। इसके बाद बस वाला उसे ऐसा मजा चखाता है, जो युवक जिंदगीभर याद रखेगा। वीडियो में आप एक युवक को बीच सड़क पर साइकिल चलाते देख सकते हैं। आप देख सकते हैं कि युवक एक बस के सामने साइकिल चला रहा है।

युवक को तुरंत मिली कर्मों की सजा

जब युवक बीच सड़क पर साइकिल चला रहा था तो बस ड्राइवर उसे हटाने के लिए बार-बार होर्न दे रहा था। हालांकि, युवक इतना ढीठ था कि मस्ती में बस के आगे साइकिल चलाता रहता है और हटता नहीं है। इसके बाद बस ड्राइवर को गुस्सा आ जाता है। फिर बस ड्राइवर जो करता है, उसे देखकर यकीनन आपको हंसी आ जाएगी। वीडियो में देख सकते हैं कि सड़क के बीचों-बीच युवक साइकिल चला रहा है। बस ड्राइवर उसे हॉर्न दे रहा है, लेकिन युवक अपनी साइकिल किनारे नहीं करता। देखें वीडियो-

यहां तक कि युवक बार-बार अपनी साइकिल की स्पीड कम कर दे रहा है, जिससे बस ड्राइवर को परेशानी हो रही है। इसके बाद बस ड्राइवर को गुस्सा आ जाता है और वह बस को साइकिल के ऊपर चढ़ा देता है। हालांकि, बस ड्राइवर उसे चोट नहीं पहुंचाना चाहता था और सिर्फ सबक सिखाना चाहता था, तो अपनी सूझबूझ से बस को सिर्फ साइकिल के पिछले पहिए पर ही चढ़ाता है। इससे युवक को कोई चोट नहीं आती है। आप देख सकते हैं कि जब साइकिल के पिछले पहिये पर बस चढ़ जाता है तो युवक बस ड्राइवर पर गुस्सा कर रहा है। वीडियो को @Instantregretss नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article