Eagle Video: बाज धरती पर पाए जाने वाले ऐसे जीवों में शामिल है, जो खूंखार शिकारी माने जाते हैं। बाज की कुछ प्रजातियां इंसानों की तुलना में 8 गुना तक दृश्य क्षमता रखती हैं। इससे बाज अपने शिकारी को काफी ऊंचाई से देख लेता है। बाज न सिर्फ तेज नजर वाले होते हैं, बल्कि बहुत ही ताकतवर भी होते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक बाज भारी-भरकम लोमड़ी को आसमान में लेकर उड़ता नजर आ रहा है।
भारी-भरकम लोमड़ी का शिकार करता है बाज
इस वीडियो को देखकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। आप देख सकते हैं कि किसी पहाड़ी इलाके में एक लोमड़ी आराम फरमा रही थी। तभी दूर आसमान से एक बाज उड़ता हुआ आता है। पहले तो लगता नहीं है कि बाज उस लोमड़ी का शिकार कर पाएगा। हालांकि, बाज लोमड़ी के नजदीक पहुंचकर अपने मजबूत पंजों से लोमड़ी को पकड़ता है और आसमान में उड़ने लगता है। शुरुआत में लगेगा कि बाज भारी-भरकम लोमड़ी को उठाकर उड़ नहीं पाएगा, लेकिन वह अपने बड़े पंखों की ताकत से लोमड़ी को लेकर उड़ता चला जाता है। देखें वीडियो-
बाज के इस वीडियो ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। एक बाज द्वारा पूरी तरह से विकसित लोमड़ी का शिकार करना काफी खौफनाक नजारा है।हालांकि, बाज के लिए यह कोई नई बात नहीं है। वह अपने नुकीले चोंच से तो शिकार को चीर-फाड़ करता ही है। दूसरी तरफ अपने मजबूत, मांसल पैर तथा शक्तिशाली पंजों से शिकार को लेकर उड़ जाता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
