वायरल न्यूज़

Video: खरगोश को मौत की नींद सुलाना चाहता था खूंखार सांप, ऐसी पलटी बाजी कि खुद ही पड़ गया भागना

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 13, 2023, 06:11 PM IST

Snake Attack Video: देखा जा सकता है कि प्यारे से खरगोश को एक जहरीला सांप अपना शिकार बनाना चाह रहा होता है। वह बार-बार खरगोश पर हमला करता नजर आता है। हालांकि, खरगोश भी सांप से किसी मामले में कम नहीं होता है। अंत में सांप का वार उल्टा पड़ जाता है।

Image

सांप ने किया खरगोश पर हमला (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप ने किया खरगोश पर हमला
  • खरगोश ने ऐसे दी सांप को मात
  • वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

Snake Attack Video: सांप को इस धरती के जहरीले जीवों में से एक माना जाता है। अपने शिकार को वह पलभर में मौत की नींद सुलाने में माहिर होता है। कई लोगों की सांप को दूर से देखकर ही हालत खराब हो जाती है। आपने देखा होगा कि जंगल के बड़े-बडे़ जानवर भी जहरीले सांपों से कोसों दूर रहते हैं। दूसरी तरफ एक छोटा सा खरगोश खूंखार सांप से पंगा लेता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर पहले तो आपकी रूह कांप जाएगा, लेकिन बाद में आप खरगोश की दिलेरी की तारीफ करते नहीं थकेंगे।

सांप और खरगोश की लड़ाई का वीडियो

वीडियो किसी जंगल का है, जहां एक सांप ने छोटे से खरगोश का रास्ता रोक लिया है। आप देख सकते हैं कि सांप उस प्यारे से खरगोश को अपना शिकार बनाना चाहता है। इसके लिए वह बार-बार खरगोश पर हमला करता है। हालांकि, खरगोश भी सांप से कम नहीं होता है। वह बार-बार सांप के हमले का जवाब देता है। सांप जितनी बार खरगोश को डसने की कोशिश करता है, खरगोश हर बार उसके वार का जवाब देता है। हैरान करने वाली बात यह है कि अंत में सांप का वार उल्टा पड़ जाता है। देखें वीडियो-

रैबिट और स्नेक की लड़ाई का यह भयंकर वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। दरअसल, खरगोश अपनी फुर्ती से मुकाबले में जहरीले सांप को मात दे देता है। यहां तक कि सांप को ही अपनी जान बचाकर भागना पड़ जाता है। कई लोगों का कहना है कि आस-पास खरगोश के बच्चे थे, जिनकी रक्षा के लिए वह खूंखार सांप से भिड़ जाता है। वीडियो को @gisellegk8 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article