वायरल न्यूज़

Watch: कुतिया को लेकर भागने वाला था कुत्ता! मोहल्ले वालों ने करवा दी सगाई, अब रीति-रिवाज से होगी शादी

  • Authored by: मकरंद काले
  • Updated Feb 25, 2023, 11:02 AM IST

Dog Marriage Video: मध्य प्रदेश के सागर जिसे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पालतू कुत्ते और कुतिया की सगाई के बाद उनकी शादी की तैयारियां चल रही हैं। दोनों की शादी नवदुर्गा की दोज पर होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्ते-कुतिया में चल रहा था अफेयर
  • परिवार वालों ने करवा दी सगाई
  • अब नवदुर्गा दोज पर होगी शादी

Dog Marriage Video: आपने सगाई समारोह तो कई देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको ऐसी सगाई दिखा रहे हैं। जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि लोगों का दिल कितना बड़ा है। जी हां हम बात कर रहे एक कुत्ते की सगाई की। मध्य प्रदेश के सागर जिसे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बिलहरा नामक जगह पर एक अनोखी शादी हो रही है। दरअसल, एक पालतू कुत्ते और कुतिया की सगाई के बाद उनकी शादी की तैयारियां चल रही हैं। दोनों की शादी नवदुर्गा की दोज पर होगी।

कुतिया को लेकर भागने वाला था कुत्ता

फिलहाल, दोनों की बड़ी धूमधाम से मंगनी हुई है। अब शादी की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है। कुत्ते-कुतिया की हल्दी से लेकर प्रीतिभोज और बारातियों के स्वागत का कार्यक्रम भी रखा गया है। कुत्ते-कुतिया की अनोखी शादी के कार्ड भी छपवाए जा रहे हैं। शादी में मन्दे यादव कुतिया पक्ष के हैं। वहीं कुत्ता पक्ष से हलीम हल्लू खान हैं। शादी में मोहल्ले वालों ओर दोनों परिवार के लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अनोखी शादी को लेकर हलीम हल्लू खान ने बताया कि उन्हें डर था कि कहीं उनका कुत्ता कुतिया को लेकर भाग ना जाए। इस वजह से इन दोनों की शादी करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि उनका कुत्ता घर नहीं आता और ज्यादातर कुतिया के घर ही रहता था। इस कारण दोनों को एक कर दिया गया है।

मकरंद काले
मकरंद कालेauthor

सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।\nततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि\n\nसाल 2008 में by chance journalist बना। 2013 से by choice journalist हूं। कहते हैं ना कि अच्छे काम में पहले बहुत परेशानियां आती हैं। और बाद में उसी की आदत पड़ जाती है।

और पढ़ें
End of Article