वायरल न्यूज़

Video: मगरमच्छ से तो बच गया लेकिन कच्चा चबाने के लिए बैठा था तेंदुआ, हिरण की हालत देख आएगा तरस

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 15, 2023, 01:30 PM IST

Deer Video: वीडियो को देखकर आपको हिरण पर तरस आ जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हिरण एक मगरमच्छ के चुंगल से निकलता है तो एक तेंदुआ उसे अपना शिकार बनाने की फिराक में बैठा होता है।

Image

हिरण का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
  • ये है दुनिया का सबसे बदकिस्मत हिरण
  • मगरमच्छ से बचा और तेंदुए ने किया शिकार

Deer Video: वाइल्ड लाइफ से जुड़े वीडियो लोगों को बहुत पसंद आते हैं। कुछ वीडियो देखकर लोगों की रूह कांप जाती है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। वीडियो एक हिरण से जुड़ा है, जिसकी किस्मत इस दुनिया में सबसे ज्यादा खराब होती है। इस वीडियो को देखकर आपको हिरण पर तरस आ जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हिरण एक मगरमच्छ के चुंगल में फंस जाता है। देखा जा सकता है कि मगरमच्छ ने उसकी एक टांग पकड़ी हुई है। ऐसा लगता है कि मगरमच्छ उसे अपना निवाला बना ही लेगा।

दुनिया का सबसे बदकिस्मत हिरण!

देख सकते हैं कि हिरण उस खूंंखार मगरमच्छ से अपनी टांग छुड़ाने की कोशिश करता रहता है। वह इस काम में सफल भी हो जाता है। इसके बाद आपको लगेगा कि हिरण की जान बच गई है। तभी झाड़ियों से एक तेंदुआ निकलकर आता है और उसे अपना शिकार बना लेता है। वीडियो देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। आप भी कह उठे हैं कि हिरण बेचारा दो खूंखार शिकारियों के निशाने पर ऐसे आता है कि भागने के बाद भी उसकी जान बच नहीं पाती है। देखें वीडियो-

कहते हैं कि जीवन में मुश्किलें हर वक्त मुंह फैलाए खड़ी होती हैं। जिसने इनसे पार पा लिया, उसका कल्याण हो गया। वहीं जो इन मुश्किलों में फंस गया, उसकी जिंदगी खराब हो गई। इस वीडियो में भी ऐसा ही है। आप देख पाएंगे कि लगातार संघर्ष के बाद हिरण उस मगरमच्छ के चंगुल से तो बच निकलता है लेकिन तालाब से बाहर निकलते ही उसे तेंदुआ अपना शिकार बना लेता है। ऐसा लग रहा है कि तेंदुआ फिराक में बैठा था कि जैसे ही हिरण बाहर आएगा, वह उस पर झपट्टा मारकर अपनी भूख मिटा लेगा। वीडियो को @TerrifyingAsfuk नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article