वायरल न्यूज़

Video: कोरियाई दूतावास के सदस्यों के सिर चढ़ा 'नाटू-नाटू' का क्रेज, मिलकर लगाए जबरदस्त ठुमके

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 26, 2023, 10:48 AM IST

Naatu Naatu Korea Embassy: कोरिया के राजदूत चांग जे-बोक के साथ दूतावास में काम करने वाले सभी कर्मचारियों ने 'नाटू नाटू' गाने पर जबरदस्त डांस किया। कोरियाई एंबेसी द्वारा वीडियो को शेयर किया गया है।

Image

नाटू-नाटू डांस (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • कोरियाई दूतावास के सदस्यों किया जबरदस्त डांस
  • कोरिया दूतावास के सदस्यों को भाया नाटू-नाटू सॉन्ग
  • अभी भी सिर चढ़कर बोल रहा है नाटू-नाटू गाने का क्रेज

Naatu Naatu Korea Embassy: भारत में कोरियाई दूतावास पर 'नाटू-नाटू' गाने का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। कोरियाई दूतावास के सदस्यों ने RRR फिल्म के सुपरहिट गाने पर जबरदस्त डांस प्रस्तुति दी है। भारत में कोरियाई दूतावास ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से इसका एक वीडियो शेयर किया है। इसमें कोरिया के राजदूत चांग जे-बोक के साथ दूतावास में काम करने वाले सारे कोरियाई कर्मचारी 'नाटू नाटू' गाने पर थिरकते देखे जा सकते हैं।

नाटू-नाटू गाने का क्रेज

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कोरियाई राजदूत चांग जे बोक के अलावा एंबेसी में काम करने वाला पूरा स्टाफ 'नाटू नाटू' गाने पर जबरदस्त ठुमके लगा रहा है। कोरियाई एंबेसी द्वारा शेयर किए गए वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'क्या आप नाटू को जानते हैं? हम कोरियाई दूतावास के सदस्य 'नाटू नाटू' डांस शेयर करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं। देखिए 'नाटू-नाटू' गाने पर कोरियन राजदूत चांग जे बोक के साथ पूरे स्टाफ का धमाकेदार डांस।' देखें वीडियो-

वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोरियन दूतावास के सदस्यों के डांस स्किल की हर कोई तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'कोरियाई दूतावास के सदस्यों ने डांस तो गजब किया ही, साथ ही देखकर लग रहा है कि सबने इस गाने को भी खूब एंजॉय किया।'

गाने को मिला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड

बता दें कि 'RRR' फिल्म पिछले साल मार्च में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राम चरण तेजा और जूनियर एनटीआर ने लीड रोल प्ले किया है। वहीं फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' गाने ने भी इतिहास रच दिया है। इस गाने को ओरिजिनल सॉन्ग केटैगरी में 'गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड' मिला है। इसके साथ ही 'क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड' भी गाने के खाते में आया है। वहींं 95वें ऑस्कर अवॉर्ड में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए भी 'नाटू-नाटू' गाना नॉमिनेट किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article