वायरल न्यूज़

Video: रात के अंधेरे में कपल ने पार की बेशर्मी की हद! चलती स्कूटी पर लिपटकर रोमांस करते दिखे लड़का-लड़की

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 29, 2023, 10:06 AM IST

Couple Romance on Scooty: वीडियो बिलासपुर के रघुराज स्टेडियम के पीछे इमलीपारा रोड का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल रात के अंधेरे में चलती स्कूटी पर लिपटकर रोमांस कर रहा है। इस दौरान लड़की आगे की तरफ से लड़के से चिपकी हुई दिख रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • चलती स्कूटी पर रोमांस करता रहा कपल
  • छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से वीडियो आया सामने
  • लगातार एक दूसरे को किस करते रहे लड़का-लड़की

Couple Romance on Scooty: पिछले दिनों बाइक पर कपल के रोमांस का वीडियो सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने कपल को गिरफ्तार कर लिया था। अब रात के अंधेरे में एक कपल स्कूटी पर रोमांस करता कैमरे में कैद हुआ। यह वीडियो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल रात के अंधेरे में चलती स्कूटी पर लिपटकर रोमांस कर रहा है। इस दौरान लड़की आगे की तरफ से लड़के से चिपकी हुई दिख रही है।

स्कूटी पर रोमांस करता दिखा कपल

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक स्कूटी चला रहा है। वहीं लड़की उसकी गोद में बैठी हुई है और उससे लिपटकर उसे लगातार Kiss करती जा रही है। इस बीच सड़क पर चल रहे अन्य लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। दोनों की स्थिति देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों भयानक नशे में हैं। इस स्थिति में थोड़ी सी जूक दोनों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इसके साथ ही कपल यातायात के नियमों का उल्लंघन करता हुआ भी नजर आ रहा है।

लगा 8800 रुपये का जुर्माना

यह वीडियो बिलासपुर के रघुराज स्टेडियम के पीछे इमलीपारा रोड का बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, कपल पुराने बस स्टैंड के बाद शिव टॉकीज पहुंचा और फिर वहां से टिकरापारा यादव मोहल्ले पर इसी स्थिति में घूमता नजर आया है। पूरे रास्ते युवक स्कूटी चलाता रहा और लड़की उसे लगातार लिपटकर किस करती रही। फिलहाल बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूटी का चालान कर दिया। युवक पर 8800 रुपये का जुर्माना लगााया गया।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article