वायरल न्यूज़

Video: पानी बरसते ही रोमांटिक हुआ कपल, बीच सड़क शाहिद-करीना के गाने पर किया जबरदस्त डांस

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 15, 2023, 06:13 PM IST

Couple Dance in Rain: एक कपल बरसात देखते ही रोमांटिक हो जाता है। फिर वह शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' के गाने पर सड़क पर जबरदस्त डांस करने लगता है। कपल का यह डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

बारिश में कपल का डांस (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • कपल ने बारिश में किया डांस
  • वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे
  • बारिश में रोमांटिक हुआ कपल

Couple Dance in Rain: इन दिनों देशभर में जमकर बारिश हो रही है। जहां बारिश कई लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है तो कुछ लोगों को बारिश का मजा भी आ रहा है। बरसात के समय मौसम बेहद रोमांटिक हो जाता है। इस बीच एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह कपल बरसात देखते ही रोमांटिक हो जाता है। इसके बाद शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' के गाने पर जबरदस्त डांस करने लगता है।

बारिश में रोमांटिक हुआ कपल

कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों को कपल का यह डांस काफी पसंद आ रहा है। वहीं कई लोग ऐसे हैं, जो इस गाने को देखकर अपना दिल हार बैठे हैं। आप देख सकते हैं कि कपल हाथों में हाथ डाल बहुत ही खूबसूरत रेन डांस कर रहा है। इस दौरान लड़का कभी अपनी प्रेमिका को बाहों में भरता है तो कभी उसकी उंगली पकड़कर घुमाता है। फिल्म ‘जब वी मेट’ के गाने ‘तुम से ही’ गाने पर दोनों बहुत ही प्यारा डांस करते दिख रहे हैं। देखें वीडियो-

बीच सड़क पर बारिश में कपल को डांस करता देख कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। कपल को रोमांटिक अंदाज में डांस करता देख सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो देखकर कमेंट किया, 'काश मेरा भी ऐसा सपना पूरा होता।' एक यूजर ने कमेंट किया, 'शुरू-शुरू के प्यार में ऐसा होता है, लेकिन बाद में चीजें बदल जाती हैं।' वीडियो को @theLostFirsbee नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article