Woman Swept Away in Sea Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैन का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने पति के साथ समुद्र की लहरों के बीच बैठकर वीडियो बनवा रही थी। इस दौरान महिला के बच्चे ही वीडियो बना रहे थे। अचानक एक तेज लहर आई और महिला देखते ही देखते समुद्र में बह गई।
पति के साथ वीडियो बनवा रही थी महिला
वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने यकीन नहीं हो रहा है। वीडियो में आप सुन सकते हैं कि बच्चे वीडियो बनाते समय महिला से पोज देने को कह रहे हैं। वह बार-बार महिला को मम्मी कहकर बुला रहे हैं। वहीं महिला अपने पति के साथ वीडियो बनवा रही है। वह अपने पति के कंधे पर हाथ रखकर वीडियो बनवाती दिख रही है। महिला का पति भी बेफिक्र होकर मजे से वीडियो बनवा रहा है। उन्हें यह नहीं पता था कि उनकी यह भूल आगे बहुत बड़ा हादसा लाने वाली है। देखें वीडियो-
वीडियो में देख सकते हैं कि समुद्र की लहरें काफी डरावनी लग रही हैं। इसके बाद भी दोनों पति-पत्नी वीडियो बनवाते रहते हैं। इसी बीच एक जोर की लहर आती है और महिला का बैलेंस बिगड़ जाता है। वह सीधे समुद्र में चली जाती है। इसके बाद बच्चे जोर-जोर से रोने लगते हैं। वहीं उनके साथ आया एक शख्स कहते हुए सुना जा सकता है कि 'बोल रहे उनको आओ, लेकिन नहीं मान रहे थे वो' वीडियो को viral._bhaiya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
