वायरल न्यूज़

Video: जिस बस को 30 साल चलाया, रिटायरमेंट पर उससे लिपट फूट-फूटकर रोया ड्राइवर, आप भी हो जाएंगे इमोशनल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 5, 2023, 11:35 AM IST

Viral Video: किसी भी कर्मचारी के लिए अपने रिटायरमेंट का दिन इमोशनल करने वाला होता है, लेकिन यह बस ड्राइवर अपने रिटायरमेंट पर इतना इमोशनल हो गया कि बस से लिपट फूट-फूटकर रोने लगा। बस ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

बस ड्राइवर का रिटायरमेंट (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
  • बस ड्राइवर के रिटायरमेंट का वीडियो
  • बस से लिपट फूट-फूटकर रोता दिखा

Viral Video: इंसान कई बर कुछ चीजों को लेकर बहुत ही इमोशनल हो जाता है। कहते हैं कि आप जिस भी चीज के साथ कुछ समय बिता लीजिए, अगर वह चीज आपसे बिछड़ती है तो आपको दुख होता ही है। फिर वह चीज सजीव हो या निर्जीव। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको भी दुख पहुंचेगा। वीडियो एक बस ड्राइवर के रिटायरमेंट के मौके का है। तमिलनाडु राज्य परिवहन का यह ड्राइवर पिछले 30 सालों से एक ही बस को चला रहा था।

बस ड्राइवर का इमोशनल वीडियो

वैसे भी किसी कर्मचारी के लिए रिटायरमेंट का दिन इमोशनल करने वाला होता है, लेकिन यह ड्राइवर अपने रिटायरमेंट पर इतना इमोशनल हो गया कि बस से लिपट फूट-फूटकर रोने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले ड्राइवर बस की स्टेयरिंग को चूमता है और फिर बाहर आकर बस से लिपट जाता है। इसके बाद फूट-फूटकर रोने लगता है। 60 साल के इस बस ड्राइवर का नाम मुथुपंडी है। मुथुपंडी पिछले 30 सालों से तिरुपरंगुंराम सरकारी बस वर्कशॉप में ड्राइवर थे। देखें वीडियो-

मुथुपंडी की आंखों से बहते आंसू उनके खूबसूरत सफर को बयां कर रहे हैं। वीडियो देखकर लोगों ने अपने काम के प्रत‍ि ड्राइवर के प्‍यार की सराहना की। कई लोगों ने उन्हें नई पारी शुरू करने की बधाई दी। कई लोगों ने इसे बस ड्राइवर के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट बताया। एक यूजर ने लिखा, 'आप अपनी नौकरी से प्यार करते थे, ईश्वर आपको खुश रखे। बहुत सारे लोगों ने उन्हें अपनी प्रेरणा बताया।

Ads by

ट्विटर पर @skrohilla नाम के यूजर ने इसे शेयर किया है. कैप्‍शन में उन्‍होंने लिखा-रिटायरमेंट पर एक भावनात्मक अलविदा. तमिलनाडु के इस बस चालक को सलाम. इंस्‍टाग्राम पर इसे Sach Kadwa Hai एकाउंट से साझा किया गया है. वीडियो की शुरुआत में बस ड्राइवर को स्टीयरिंग को छूते और धीरे से चूमते हुए दिखाया गया है, जिसे उसने अपनी सेवा के दौरान दशकों तक संभाला था. इसके बाद वह बस के अंदर टहलते हैं और वाहन के फुटबोर्ड को छूकर प्रणाम करते हैं. फ‍िर बस के चारों ओर अपनी बाहों को लपेटकर उसे गले लगाने की कोश‍िश करते हैं.

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article