Dulhan Entry Video: आजकल की दुल्हन अपनी शादी में नॉर्मल तरीके से एंट्री नहीं लेती हैं, बल्कि वह किसी हिरोइन की तरह एंट्री लेती हैं। दरअसल, शादी एक बार ही होती है, इसीलिए अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए दुल्हनें कुछ न कुछ अलग करने की सोचती हैं। इसी क्रम में एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस वीडियो में एक दुल्हन बहुत ही अजीबो-गरीब तरीके से अपनी शादी के मंडप में एंट्री लेती हैं। दुल्हन का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दुल्हन ने खींचा सबका ध्यान
दुल्हन ने अपनी अनोखी एंट्री से दूल्हे का ध्यान तो अपनी तरफ खींचा ही, बल्कि बारातियों को भी अपना दीवाना बना दिया। दुल्हन की खास एंट्री ने सबको अपना मुरीद बना लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन किसी गाड़ी से शादी के मंडप में एंट्री ले रही है। इस दौरान वह धाकड़ अंदाज में गाड़ी का सनरूफ खोलती है और उससे बाहर निकल आती है। इसके बाद वह जबरदस्त कमर लचकाती है। दुल्हन इतना जबरदस्त डांस करती है, जिसे देखकर घरातियों और बरातियों का मुंह खुला रह जाता है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि दुल्हन अपने दोनों हाथ उठाकर जबरदस्त डांस करती है। दुल्हन का डांस देखकर हर कोई चौंक जाता है। आस-पास के लोग दुल्हन का धाकड़ डांस देखकर अपने कैमरे से वीडियो बनाने लगते हैं। वीडियो को bike_my_life_94 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर एक यूजर्स ने कमेंट किया, 'तहलका ही मचा दिया.'
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
