वायरल न्यूज़

Video: पीछे खड़ी निहारती रह गईं भाभियां, ससुराल में पहले दिन ऐसा नाची दुल्हन, देखने की लगी होड़

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 3, 2023, 07:40 AM IST

Dulhan Dance Video: जब दुल्हन शादी करके पहली बार अपने ससुराल पहुंचती है तो आस-पड़ोस की आंटियां और भाभियां दुल्हन से मिलने आ जाती हैं। इस दौरान दुल्हन की सासू मां सबके सामने डांस करने के लिए कहती हैं।

Image

दुल्हन का डांस (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन के डांस का वीडियो हुआ वायरल
  • शादी के अगले दिन ही दुल्हन ने किया डांस
  • अपने डांस से दुल्हन ने चुरा लिया दिल

Dulhan Dance Video: भारत में शादियों में निभाई जाने वाली रस्में कई दिनों तक चलती रहती हैं। शादी से पहले कई रस्में निभाई जाती हैं, वहीं दुल्हन के ससुराल पहुंचने के बाद भी रस्में खत्म नहीं होती हैं। इसी क्रम में दुल्हन के ससुराल में डांस करने की रस्म सदियों से चली आ रही है। नई नवेली दुल्हन जब शादी करके अपने ससुराल पहुंचती है तो पहले ही दिन दूल्हे के परिवार की महिलाएं इकट्ठा होती हैं और आस-पड़ोस की महिलाओं के सामने दुल्हन से डांस करने के लिए कहती हैं।

शादी करके ससुराल पहुंची थी दुल्हन

सोशल मीडिया पर एक दुल्हन की डांस का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। शादी करके यह दुल्हन जब पहली बार अपने ससुराल पहुंचती है तो आस-पड़ोस की आंटियां और भाभियां दुल्हन से मिलने पहुंच जाती हैं। इसी दौरान दुल्हन की सासू मां दुल्हन से सबके सामने डांस करने के लिए कहती हैं। इसके बाद दुल्हन ऐसा नाचती है कि उसका डांस देखने की होड़ मच जाती है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन पूरी तरह से सजी हुई है। उसने ढेर सारी ज्वैलरी भी पहनी हुई है। इसके बाद भी वह झूमकर नाचती है। वह अपने डांस को जमकर एंजॉय करती है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दुल्हन डांस कर रही होती है तो पीछे खड़ी दो भाभियां बड़े गौर से उसका डांस देख रही होती हैं। शायद इन भाभियों को भी शादी के बाद अपने ससुराल के दिन याद आ रहे होंगे। दुल्हन के डांस का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है। दुल्हन का डांस और अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। दुल्हन पंजाबी गाने पर डांस करती दिख रही है।वीडियो को शिखा त्यागी नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article