Girlfriend Boyfriend Video: भारत के कई इलाके में इन दिनों भारी बारिश से तबाही मची हुई है। बारिश के कारण देशभर के कई शहर की सड़कें पानी में डूब चुकी हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं। कई वीडियो हैरान करने वाले हैं तो कई वीडियो फनी भी हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने लोगोंं को हंसने पर मजबूर कर दिया है। यह वीडियो एक गर्लफ्रेंड और उसके बॉयफ्रेंड से जुड़ा हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अपनी गर्लफ्रेंड से चिढ़कर उसका बॉयफ्रेंड उसे पानी में धक्का दे देता है।
बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड का फनी वीडियो वायरल
वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को स्कूटी में बिठाकर जा रहा होता है। इस दौरान किसी जगह ढेर सारा पानी भरा होता है और स्कूटी पानी में फंस जाती है। इसके बाद बॉयफ्रेंड स्कूटी से नीचे उतर जाता है। हालांकि, सड़क पर पानी भरा होने की वजह से गर्लफ्रेंड स्कूटी पर ही बैठी रहती है। इसके बाद बॉयफ्रेंड स्कूटी को पानी में से निकालने की कोशिश करता है। जब वह काफी कोशिश के बाद भी स्कूटी को पानी से निकाल नहीं पाता तो गुस्से में आ जाता है। देखें वीडियो-
बॉयफ्रेंड को इतना गुस्सा चढ़ता है कि वह खीझ में स्कूटी को अपनी गर्लफ्रेंड समेत धक्का दे देता है। वीडियो में यह सीन काफी फनी लगता है। वीडियो देखकर कुछ लोगों को मजा आ रहा है, वहीं कई लोग दंग रह गए हैं। लोग मजे-मजे में सवाल पूछ रहे हैं कि बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ऐसा क्यों किया? दरअसल, जिस तरह बॉयफ्रेंड बाढ़ के पानी में अपनी गर्लफ्रेंड को खींचने की कोशिश कर रहा था और गर्लफ्रेंड आराम से स्कूटी में बैठी थी। हो सकता है कि इसी वजह से बॉयफ्रेंड गुस्से में आ गया हो।
