Girlfriend Boyfriend Video: सोशल मीडिया पर आपने एक्सीडेंट के बहुत सारे वीडियो देखे होंगे। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आश्चर्य होता है। वहीं कई वीडियो देखकर मजा आता है। आजकल रील्स बनाने के चक्कर में लोग कई तरह के हैरतअंगेज काम करने से पीछे नहीं रहते हैं। आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें लड़कियां पावर बाइक चलाते हुए रील्स बनाती हैं। ऐसे वीडियो पर लाइक और व्यूज की भरमार होती है। इसी क्रम में हमें आज एक वीडियो देखने को मिला।
गर्लफ्रेंड को बाइक देना पड़ा भारी
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को अपनी पावर बाइक चलाने को दे दी। इसके बाद गर्लफ्रेंड ने जो किया, उससे बॉयफ्रेंंड के हाथ-पांव फूल गए। आप देख सकते हैं कि गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड को पीछे बिठाकर बाइक चलाने लगती है। इस दौरान उसके दोस्त वीडियो बनाते रहते हैं। गर्लफ्रेंड बाइक स्टार्ट करके थोड़ी दूर ही जाती है कि एक लड़के को पीछे से ठोक देती है। आप देख सकते हैं कि लड़के को ठोकते ही बाइक भी गिर जाती है। इससे गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड भी सड़क पर गिर जाते हैं। देखें वीडियो-
वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि लड़की सड़क पर तेजी से बाइक चलाती है। इस कारण वह बाइक का बैलेंस संभाल नहीं पाती है और सड़क किनारे खड़े एक लड़के को जोरदार टक्कर मार देती है। गनीमत यह रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं लगती है। वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। वीडियो को danik__rajput नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘सारी भाई गलती तुम्हारी है, लड़की की नहींं है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अब तो सड़क पर भी खड़ा होना खतरे से खाली नहीं है।’
