वायरल न्यूज़

Video: घर से पैसे चुराकर बॉयफ्रेंड ने करवाया बिजनेस, अमीर होते ही गर्लफ्रेंड बोली- चोर से नहीं करूंगी शादी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 12:12 PM IST

Girlfriend Boyfriend Video: बॉयफ्रेंड ने अपने घर से पैसे चुरा-चुराकर अपनी गर्लफ्रेंड का बिजनेस शुरू करने में उसकी मदद की। हालांकि जब गर्लफ्रेंड का बिजनेस चल निकला और वह अमीर हो गई तो उसने बॉयफ्रेंड को जो कहकर छोड़ा, वह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Image

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो
  • वीडियो सामने आने के बाद लोग ले रहे हैं मजे
  • गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को कुछ ऐसे दिया धोखा

Girlfriend Boyfriend Video: सोशल मीडिया पर आपने गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के बहुत सारे वीडियो देखे होंगे। बहुत सारे ऐसे बॉयफ्रेंड होते हैं, जो मुसीबत में अपनी गर्लफ्रेंड की खूब मदद करते हैं। कई सारी गर्लफ्रेंड भी ऐसा करती हैं। इसी क्रम में एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड की परेशानी में अपने घर से पैसे चोरी कर उसका साथ दिया। बॉयफ्रेंड ने अपने घर से पैसे चुरा-चुराकर उसका बिजनेस शुरू करने में उसकी मदद की। हालांकि जब गर्लफ्रेंड का बिजनेस चल निकला और वह अमीर हो गई तो उसने बॉयफ्रेंड को जो कहकर छोड़ा, वह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

अमीर होते ही गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक गर्लफ्रेंड ने खुद अपने बॉयफ्रेंड को छोड़ने की वजह शेयर की है। इस वीडियो को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। वीडियो देखकर कई लोग हंस भी रहे हैं और बॉयफ्रेंड पर तरस खा रहे हैं। वीडियो में गर्लफ्रेंड की बात सुनकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा। गर्लफ्रेंड अपनी गरीबी और अपने प्रेमी से जुड़ी बहुत रोचक बातें बताती नजर आ रही है। वीडियो की शुरुआत में गर्लफ्रेंड बताती है कि वह बहुत ही ज्यादा गरीब थी। देखें वीडियो-

गर्लफ्रेंंड बताती दिख रही है कि उसकी गरीबी की वजह से उसके प्रेमी ने अपने घर से पैसे चोरी कर उसे लाकर दिए। उसने बॉयफ्रेंड के चोरी के पैसों से अपना बिजनेस शुरू किया। इसके बाद उसका बिजनेस चल निकला और वह काफी अमीर हो गई है। गर्लफ्रेंड ने बताया कि अब वह अपने बॉयफ्रेंड से शादी नहीं करना चाहती है। उसने बताया कि वह अब बॉयफ्रेंड से शादी इसलिए नहीं करना चाहती, क्योंकि वह चोर है और वह किसी चोर से शादी नहीं करेगी। वीडियो में यह दृश्य देखकर आप पेट पकड़-पकड़कर हंसेंगे। वीडियो को funtaap नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है। हम वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं, यह किसी प्रैंक का हिस्सा हो सकता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article