वायरल न्यूज़

Video: लड़की के साथ डांस करने को उतावला था युवक, फिर हुआ ऐसा बुरा हाल! लोग बोले- आ गया स्वाद

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 3, 2023, 01:32 PM IST

Funny Video: एक लड़का किसी लड़की के साथ डांस करने के लिए उतावला होता है। इसके बाद उसके साथ जो होता है, वह उसे जिंदगीभर नहीं भूलेगा। दरअसल, स्टेज पर खड़ी लड़की उसे अपनी गोद में उठा लेती है और किसी बच्चे की तरह जमकर गोल-गोल घुमाती है।

Image

लड़की का डांस (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • पहले नहीं देखा होगा ऐसा नजारा
  • वीडियो देखकर आ जाएगा मजा
  • वीडियो ने हंसाकर कर दिया पेट दर्द

Funny Video: सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे फनी वीडियो देखे होंगे। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अपने आप ही हंसी निकल जाती है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो सोशल मीडिया कि दुनिया में हंसी के रंग उड़ेल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का किसी प्रोग्राम में लड़की के साथ डांस करने के लिए उतावला होता है। इसके बाद उसका जो हाल होता है, वह जिंदगीभर उसे नहीं भूलेगा। इस नजारे को देखकर आपका हंसते-हंसते पेट दर्द हो जाएगा। शायद ही कोई इस नजारे को देखकर अपनी हंसी रोक पाएगा।

महिला डांसर ने युवक की हालत कर दी खराब

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का किसी लड़की संग डांस करने के लिए स्टेज पर चढ़ जाता है। इसके बाद जो नजारा दिखता है, वैसा आपने शायद ही कभी देखा होगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि देखते ही देखते उस लड़के को स्टेज पर खड़ी हुई लड़की टांग लेती है। इसके बाद उसे ऐसा घुमाने लगती है, जिससे उसका हाल बुरा हो जाता है। वह उसे इतनी देर तक गोल-गोल नचाती है कि उसकी हालत खराब हो जाती है। आपने अक्सर किसी बच्चे के साथ ऐसा किया होगा। इस वीडियो को देखकर नेटिजन्स का हंस-हंसकर पेट दर्द हो गया। देखें वीडियो-

वीडियो किसी ऐसी जगह का है, जहां डांस प्रोग्राम चल रहा होता है। आप देख सकते हैं कि स्टेज पर महिला डांसर मौजूद है और अपने डांस से धमाल मचा रही है। इसी बीच दर्शकों से उठकर एक युवक स्टेज पर चढ़ जाता है। वह महिला डांसर के साथ डांस करने के लिए उतावला नजर आता है। अगले ही पल महिला डांसर आकर उसे अपनी गोद में उठा लेती है और चक्कर काटने लगती है। महिला डांसर उस युवक को इतना घुमाती है कि वह काफी देर तक उठने की स्थिति में नहीं था। वीडियो को sakhtlogg नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article